IRCTC Bihar Train News: शादी के सीजन में दिल्ली से बिहार जाने और आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है. दरअसल, रेलवे ने उत्तर बिहार के करीब 10 जिलों को दिल्ली से जोड़ने वाली दो अहम सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया है. इन दोनों ट्रेनों में एक अप्रैल से कोई बुकिंग नहीं हो रही है. दूसरी तरफ 15 अप्रैल से मई तक शादी सीजन और इस कारण अन्य ट्रेनों में पहले से ही रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है. ऐसे लोगों की परेशानी बढ़ना तय है.
बिहार के लिए चलने वाली दो क्लोन एक्सप्रेस ट्रेनें एक अप्रैल से बंद कर दी गई है.
इसी क्रम में उत्तर बिहार को दिल्ली से जोड़ने वाली दो अहम ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है. ये दोनों ट्रेनें उत्तर बिहार की सबसे अहम बिहार संपर्क क्रांति और वैशाली एक्सप्रेस की भीड़ को कम करने के लिए चलाई गई थी. ये दोनों सुपर फास्ट क्लोन ट्रेन हैं. मुख्य ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने पर यात्री इन ट्रेनों पर निर्भर रहते थे लेकिन, अप्रैल महीने के लिए इन ट्रेनों में कोई बुकिंग नहीं हो रही है.
दिल्ली दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस
पहली ट्रेन दिल्ली से दरभंगा के बीच चलती है. इसका नंबर 02570 है. यह दिल्ली से दोपहर 12.15 बजे चलती है और अगले दिन सुबह 10 बजे दरभंगा पहुंचती है. यह दिल्ली-दरभंगा के बीच चलने वाली प्रमुख ट्रेन बिहार संपर्क क्रांति की क्लोन है. जिन यात्रियों को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिलता है वे इस ट्रेन में विकल्प के तौर पर टिकट लेते हैं. रेलवे ने प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग टिकट खत्म करने की योजना के तहत इस ट्रेन को चलाया था. लेकिन, आईआरसीटी की वेबसाइट पर इस ट्रेन में एक अप्रैल से बुकिंग नहीं हो रही है. इसमें केवल 31 मार्च तक का टिकट बुक हो रहा है. आम दिनों में इस ट्रेन में 30 दिन पहले टिकट बुकिंग शुरू होता है. लेकिन, 17 मार्च को इस ट्रेन में एक अप्रैल के लिए बुकिंग नहीं हो रही है. यह ट्रेन आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दिल्ली-दरभंगा के बीच की ट्रेनों की सूची में दिख ही नहीं रही. यह नई दिल्ली से चलने के बाद सीधे कानपुर, ऐशबाग (लखनऊ), बस्ती, गोरखपुर, देवरिया रूकती है. फिर सीवान से बिहार में एंटर करने के बाद सीवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा में ठहरती है. वापसी में यानी दरभंगा से नई दिल्ली के बीच भी यह ट्रेन 30 मार्च के बाद बंद है. 31 मार्च को दरभंगा से दिल्ली के बीच ट्रेनों की सूची से यह गायब है. इसका नंबर 02569 है.
दरभंगा क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 31 मार्च के बाद टिकट बुकिंग बंद है.
दिल्ली बरौनी क्लोन
इसी तरह उत्तर बिहार की एक दूसरी सबसे अहम ट्रेन वैशाली एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट को खत्म करने के मकसद के लिए दिल्ली-बरौनी सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस को शुरू किया गया था. शुरू में यह ट्रेन हमसफर स्पेशल करके चलाई गई थी. लेकिन, अब एक अप्रैल से इस ट्रेन में भी कोई बुकिंग नहीं हो रही है. इस ट्रेन का नंबर 02564 है और यह नई दिल्ली शाम 5.55 बजे चलती है और अगले दिन दोपहर 3.10 बजे बरौनी पहुंचती है. ट्रेन नई दिल्ली, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया होते हुए बिहार में एंटर करती है. बिहार में यह सीवान, छपरा, मजुफ्फरपुर और बरौनी में स्टॉपेज है. वापसी में भी यह ट्रेन यानी बरौनी से दिल्ली के बीच 31 मार्च से बंद है. बरौनी से दिल्ली के बीच 31 मार्च की ट्रेनों की सूची में यह नहीं दिख रही है. वापसी में यानी बरौनी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इस क्लोन सुपरफास्ट का नंबर 02563 है.
बरौनी ट्रेन में भी 31 मार्च के बाद कोई टिकट बुक नहीं हो रहा है.
क्यों बंद हुई ट्रेनें
अभी तक इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. 15 अप्रैल से मई तक शादी सीजन है. इस कारण बड़ी संख्या में यात्री बिहार से दिल्ली के बीच यात्रा करते हैं. दिल्ली से बिहार जाने वाली कई ट्रेनों में अभी से रिग्रेट की स्थिति है. बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 15 अप्रैल से लेकर आगे की तारीखों में 3rd एसी में लगातार रिग्रेट की स्थिति है. यही हाल सभी प्रमुख ट्रेनों का है. ऐसे में क्लोन ट्रेनों से लोगों को बड़ी राहत मिलती है. हालांकि उन दोनों ट्रेनों में सामान्य ट्रेनों की तुलना में करीब 25 फीसदी अधिक किराया लगता है. बावजूद इसके ट्रेन बंद हो गई है. ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ना तय है.
About the Author

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.