यह ट्रेन यात्रा दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होगी. इसमें वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, बैद्यनाथ धाम (देवघर) जैसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. यात्रा 18 मार्च 2026 को दिल्ली लौटने के साथ पूरी होगी.
इन जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा
इस टूर में श्रद्धालु वाराणसी में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन और गंगा आरती का अनुभव करेंगे. इसके बाद कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल, कालीघाट शक्तिपीठ और दक्षिणेश्वर काली मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. गंगासागर में सागर संगम पर पवित्र स्नान और कपिल मुनि मंदिर के दर्शन इस यात्रा का बड़ा आकर्षण हैं. आगे यात्रा पुरी पहुंचेगी, जहां श्री जगन्नाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे. ओडिशा सर्किट में भुवनेश्वर, धौली शांति स्तूप, उदयगिरि-खंडगिरि गुफाएं, कोणार्क सूर्य मंदिर (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) और अन्य दर्शनीय स्थान शामिल हैं. यात्रा का अंतिम धार्मिक पड़ाव बैद्यनाथ धाम है, जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है.
इतना है किराया
ट्रेन में एसी-1, एसी-2 और एसी-3 श्रेणी के आरामदायक केबिन, ऑनबोर्ड रेस्टोरेंट में शुद्ध शाकाहारी भोजन, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और टूर मैनेजर्स की सुविधा दी जाएगी. इस यात्रा की कीमत एसी-1 के लिए 1,06,940 रुपये, एसी-2 के लिए 98,925 रुपये और एसी-3 के लिए 79,285 रुपये प्रति व्यक्ति तय की गई है. पैकेज में ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में ठहराव, सभी भोजन, दर्शनीय स्थल भ्रमण, ट्रैवल इंश्योरेंस और टूर मैनेजमेंट सेवाएं शामिल हैं. बुकिंग आईआरसीटीसी के टूरिज्म पोर्टल और ऑथराइज्ड ऑफिस के जरिए की जा सकती है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.