Indian Railway Khatushyam Ji Special Train:
सीकर में विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम का वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेला 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होगा. इस दौरान लगभग 30 लाख भक्तों के आने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने हिसार-जयपुर-हिसार और मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेनें चलाई है. हिसार-जयपुर ट्रेन 25 से 28 फरवरी तक रोजाना चलेगी और इसमें सभी कोच जनरल श्रेणी के होंगे. मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेन 16 से 28 फरवरी तक संचालित होगी. ट्रेनें रास्ते में कई स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे भक्तों को मेले में आने-जाने में आसानी होगी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.