Barmer Railway GM Inspection: भारतीय रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) ने बाड़मेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जीएम ने यात्रियों से सीधे बातचीत कर स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने टिकट खिड़की पर व्यवस्था, यात्रियों की कतार, सफाई व्यवस्था और पार्किंग सुविधा का निरीक्षण किया। जीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ और जोधपुर रेल मंडल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बाड़मेर रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के प्लेटफार्मों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, पेयजल सुविधा एवं ट्रेनों के ठहराव से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
16.81 करोड़ की लागत से हुआ बाड़मेर रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार
जोधपुर रेलवे मंडल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के मुताबिक अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बाड़मेर रेलवे स्टेशन का 16.81 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है. इस योजना के तहत स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई विकास कार्य पूरे किए गए हैं. अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए है.
टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, पार्किंग का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, शौचालय, पार्किंग क्षेत्र और पैदल यात्रियों के लिए बने ओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया है. रेलवे महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है.दो दिवसीय बाड़मेर दौरे के दौरान वे भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर बसे मुनाबाव रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण करेंगे.
संरक्षा संवाद कर जानी समस्याएं
इसके साथ ही महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे कर्मचारियों एवं कार्मिकों के साथ संरक्षा संवाद किया. इस दौरान ट्रैक, सिग्नल, परिचालन व्यवस्था एवं आपात परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ के मुताबिक बाड़मेर में प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने,यात्रीभार को देखते हुए ट्रेनों के संचालन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई है. उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.