Jodhpur Sabarmati Superfast Train Cancelled: रेलवे ने तकनीकी कार्य के चलते राईका बाग–जैसलमेर रेलखंड पर ब्लॉक लिया है, जिसके कारण साबरमती सुपरफास्ट ट्रेन बुधवार को पोकरण से जैसलमेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी. इसके साथ ही लालगढ़–जैसलमेर एक्सप्रेस भी आंशिक रद्द की गई है. इस अस्थायी बदलाव से यात्रियों को असुविधा हो सकती है. रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने और वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की सलाह दी है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट,जो 13 जनवरी को साबरमती से प्रस्थान करेगी, पोकरण तक ही संचालित होगी। इसके चलते यह रेलसेवा पोकरण-जैसलमेर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से होगी संचालित
इसी कारण से ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट 14 जनवरी को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से संचालित होगी तथा जैसलमेर-पोकरण स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
लालगढ़–जैसलमेर एक्सप्रेस आंशिक रद्द, श्री भादरिया लाठी तक ही होगा संचालन
उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस, जो 14 जनवरी को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी,श्री भादरिया लाठी तक ही संचालित होगी,जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 14703 जैसलमेर-लालगढ़ एक्सप्रेस भी 14 जनवरी को जैसलमेर के स्थान पर श्री भादरिया लाठी से संचालित होगी। इस कारण उक्त दोनों रेलसेवाएं जैसलमेर-श्री भादरिया लाठी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी.
रेलवे ने जारी की यात्री सूचना, यात्रा से पहले जांचें ट्रेन की स्थिति
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रभावित तिथियों में यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। आंशिक रद्दीकरण के कारण कुछ स्टेशनों पर ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी, ऐसे में असुविधा से बचने के लिए यात्री रेलवे पूछताछ, आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं.
तकनीकी कार्य पूर्ण होने के बाद बहाल होगा रेल संचालन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार राईका बाग जैसलमेर रेलखंड पर चल रहे तकनीकी कार्य और ब्रिज पर आरसीसी बॉक्स डालने की प्रक्रिया पूरी होते ही रेल यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा. यह कार्य यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.