Indian Railways Rescue Incident: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री अचानक फिसल गई और बड़ा हादसा होते-होते बचा. मौके पर मौजूद आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने तुरंत सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए महिला को सुरक्षित खींच लिया. कुछ ही सेकंड की देरी जानलेवा साबित हो सकती थी, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से महिला की जान बच गई. इस घटना ने रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता और तत्परता को उजागर किया है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है.
प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ महिला कांस्टेबल नवीन की नजर जैसे ही इस घटना पर पड़ी, उन्होंने बिना देर किए तत्परता दिखाते हुए महिला को तुरंत बाहर खींच लिया. उनकी त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और महिला सुरक्षित बच गई. घटना के बाद महिला यात्री की स्थिति की जांच की गई, जिसमें किसी प्रकार की चोट नहीं पाई गई. महिला ने स्वयं को पूरी तरह स्वस्थ बताया. इसके बाद आरपीएफ और रेलवे स्टाफ ने यात्री की सहायता करते हुए उसे दूसरी ट्रेन संख्या 22996 से मेड़ता रोड के लिए रवाना कर दिया.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
यह पूरी घटना स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिर जाती है, जिसके बाद मौके पर मौजूद आरपीएफ महिला कांस्टेबल तुरंत दौड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकालती हैं. उनकी त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया.
यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील
उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास नहीं करना चाहिए. थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.यात्रियों को हमेशा ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ना और उतरना चाहिए. उन्होंने आरपीएफ महिला कांस्टेबल की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और महिला यात्री सुरक्षित बच गई. वहीं आरपीएफ अधिकारी लक्ष्मण गौड़ ने भी महिला कांस्टेबल की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ हमेशा सतर्क रहती है और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाती है.ऐसी सजगता से ही बड़े हादसों को टाला जा सकता है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.