भारतीय रेलवे एक बार फिर रफ्तार के नए रिकॉर्ड की तैयारी में है. रेल मंत्रालय के मुताबिक, साल 2027 में वंदे भारत 4.0 ट्रेन 250 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी. यह भारत की अब तक की सबसे तेज ट्रेन होगी, जिससे हाई-स्पीड रेल का सपना और करीब आएगा.
अहमदाबाद-मुंबई ट्रैक पर होगा ट्रायल
रेलवे से जुड़े विशेषज्ञ सुधांशु मणि के मुताबिक, वंदे भारत 4.0 को खासतौर पर अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलाने की योजना है. इस रूट को हाई-स्पीड ट्रेन के लिए उपयुक्त माना जा रहा है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और कोच डिजाइन- तीनों को 250 किमी. की स्पीड के हिसाब से तैयार किया जाएगा. इससे यात्रियों को बेहद कम समय में लंबी दूरी तय करने की सुविधा मिलेगी.
वंदे भारत का सफर: 1.0 से 4.0 तक
भारत में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 15 फरवरी 2019 को हुई थी. इसके बाद 30 सितंबर 2022 को वंदे भारत का 2.0 वर्जन लॉन्च किया गया, जिसमें बेहतर सेफ्टी और ज्यादा सुविधाएं जोड़ी गईं. साल 2025 में वंदे भारत 3.0 को ऑपरेशनल किया गया, जबकि 2026 में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों के लिए शुरू की गई. अब 2027 में 4.0 वर्जन के साथ रेलवे स्पीड और टेक्नोलॉजी- दोनों में बड़ा उछाल लाने की तैयारी कर रहा है.
2047 तक 4500 वंदे भारत का लक्ष्य
रेल मंत्रालय का दावा है कि आजादी के 100 साल पूरे होने तक, यानी साल 2047 तक देशभर में 4500 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसका मकसद शहरों के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करना है. वंदे भारत 4.0 को इसी विजन का सबसे एडवांस रूप माना जा रहा है. अगर यह योजना तय समय पर पूरी होती है, तो भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां हाई-स्पीड ट्रेनों का बड़ा नेटवर्क मौजूद है.
About the Author
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.