Vande Bharat and Amrit Bharat latet news- वंदेभारत स्लीपर और अमृत भारत में सफर करने वाले यात्रियों को वेटिंग और आरएसी टिकट की सुविधा देकर रेलवे की बड़ी राहत देने का फैसला किया है. रेलवे के इस फेसले से यात्रियों को फायदा होगा. पर यह कदम रेलवे को क्यों लेना पड़ा. आइए जानते हैं अंदर की बात.
इस फैसले से यात्रियों और रेलवे दोनों को होगा फायदा.
रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार रेलवे के इस फैसले से रेलवे और यात्रियों दोनों को राहत होगी. हालांकि पहले रेलवे ने पहले वंदेभारत स्लीपर में वेटिंग टिकट की व्यवस्था नहीं की थी, पर बाद में ऐसी क्या जरूरत पड़ गए है. इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि स्लीपर ट्रेनों में आरएसी दी टिकट दिया जाता है, जबकि वंदेभारत स्लीपर पहली ट्रेन थी, जिसमें आरएसी टिकट नहीं दिया जा रहा है. ऐसी ट्रेनों में कई बार यात्री कंफर्म टिकट होने के बाद भी कैंसिल करा देते हैं. यही सीटें आरएसी टिकट वालों को दी जाती है.
वंदेभारत स्लीपर ट्रेन में कंफर्म टिकट कैंसिल होने के बाद सीटें खाली रहती थीं. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन में भी आरएसी देने का फैसला लिया है. इससे यात्रियों और रेलवे दोनों का फायदा होगा. जहां आरएसी टिकट वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलेगा, वहीं वेटिंग टिकट से रेलवे को राजस्व का फायदा होगा.
क्या हुआ बदलाव
रेल मंत्रालय के नए नियमों के तहत वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में प्रथम एसी (1एसी), द्वितीय एसी (2एसी) और तृतीय एसी (3एसी) क्लास अलग-अलग होंगी. इसमें इमरजेंसी कोटा भी लगेगा. इसका वीकेंड और वीक डे पर अलग अलग होगा. फर्स्ट एसी में 4 और वीकेंड में6, सेकेंड एसी में 20 और वीकेंड 30, थर्ड एसी में 24 और वीकेंड में 42 इमरजेंसी कोटा होगा.
अमृतभारत में आरएसी का नियम
अमृत भारत एक्सप्रेस में 7 या इससे ज्यादा स्लीपर कोच वाली ट्रेनों पर आरएसी शुरू होगा. वेटिंग लिस्ट टिकट वाले यात्रियों को इससे फायदा मिलेगा. कोच में जगह मिलते ही आरएसी यात्रा संभव होगी. इसमें भी इमरजेंसी कोटे का की व्यवस्था रहेगी. जरूरी हालात में तुरंत टिकट जारी हो सकेंगे.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.