गुवाहाटी से कोलाकाता के बीच चलने वाली वंदे भारत लोगों को खूब पसंद आ रही है, इसी वजह से आक्यूपेंसी रेट काफी अच्छा है. इसकी सुविधाएं देखकर दूसरे शहरेां के लोग जरूर सोच रहे होंगे कि उनके यहां से कब चलेगी. ऐसे लोगों को ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है.
मई तक दूसरे रूट पर भी चल सकती है वंदे भारत स्लीपर.
गुवाहाटी से कोलाकाता के बीच चलने वाली वंदे भारत लोगों को खूब पसंद आ रही है, इसी वजह से आक्यूपेंसी रेट काफी अच्छा है. इसकी सुविधाएं देखकर दूसरे शहरेां के लोग जरूर सोच रहे होंगे कि उनके यहां से कब चलेगी. रेल मंत्री ने स्वयं घोषणा की है कि इस साल अंत तक 12 वंदेभारत ट्रैक पर होंगी. अगस्त तक 6 और ट्रेन के ट्रैक पर उतारने की भी बात कही गयी है.
रेल मंत्रालय के अनुसार इस साल अंत तक 12 वंदेभारत स्लीपर कोच ट्रैक पर लाने के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. इनके प्रोडक्शन भी तेजी से किए जा रहे हैं. संभावना है कि मई तक दो और वंदेभारत स्लीपर ट्रैक पर आ सकती हैं. बीईएमएल और आईसीएफ में वंदेभारत स्लीपर तैयार हो रही हैं. मई के बाद से तेजी से ट्रेनों का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा. मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी भी नई डिजाइन की ट्रेन के शुरुआती एक दो रेक के प्रोडक्शन में समय लगता है. पर इसके बाद तेजी से प्रोडक्शन शुरू हो जाता है. वंदे भारत स्लीपर में भी ऐसे ही प्रोडक्शन होगा.
कुल कितनी वंदेभारत स्लीपर निर्माण की है तैयारी
भारतीय रेलवे कुल 260 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट बनाने की योजना बना चुकी है. इनका प्रोडकशन चरणबद्ध तरीके से होगा. बेंगलुरु और चेन्नई कोच फैक्ट्रियों में इनका निर्माण किया जा रहा है. ये ट्रेनें ‘कवच’ सुरक्षा सिस्टम, रिजनरेटिव ब्रेकिंग और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड सुविधाओं से लैस होंगी.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.