- Hindi News
- Business
- Stock Market Crash Update; Sensex Nifty BSE NSE | US Iran War Auto Banking Share Prices
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 27 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1100 अंक (1.50%) की गिरावट के साथ 74,200 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी 350 अंक (1.50%) की गिरावट है, ये 23,000 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। आज ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली है।

एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार तेजी
- जापान का निक्केई इंडेक्स 0.45% गिरकर 53,364 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.17% गिरकर 5,341 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.55% चढ़कर 24,993 पर कारोबार कर रहा है।
- चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.26% चढ़कर 3,899 पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार में 26 मार्च को गिरकर रही
- डाउ जोन्स 469 अंक (1.01%) गिरकर 45,960 के स्तर पर बंद हुआ।
- टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 2.38% गिरकर 21,408 पर बंद हुआ।
- S&P 500 इंडेक्स 114 अंक (1.74%) गिरकर 6,477 पर बंद हुआ।
क्रूड की कीमतें 5% गिरकर 99 डॉलर प्रति बैरल आया
आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। ब्रेंट क्रूड आज 5% बढ़कर 99 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतो में 7% की तेजी है, ये 157 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।
बुधवार को बाजार में रही थी तेजी
कल यानी 26 मार्च को शेयर बाजार राम नवमी के चलते बंद था। इससे पहले 25 मार्च को सेंसेक्स 1,205 अंक (1.63%) की तेजी के साथ 75,273 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 394 अंक (1.72%) की तेजी रही, ये 23,306 पर बंद हुआ था। ऑटो, बैंकिंग, मेटल और FMCG शेयर ज्यादा चढ़े।

Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
