रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल सहित शीर्ष 10 में नौ सबसे मूल्यवान कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 2,51,711.6 करोड़ रुपये घट गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 96,960.17 करोड़ रुपये घटकर 18,75,533.04 करोड़ रुपये रह गया. इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 48,644.99 करोड़ रुपये घटकर 9,60,825.29 करोड़ रुपये था.
रिलायंस सबसे मूल्यवान
इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 12,311.86 करोड़ रुपये बढ़कर 5,66,733.16 करोड़ रुपये हो गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही. उसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और लार्सन एंड टुब्रो का स्थान रहा.
अगले हफ्ते का बाजार कैसा होगा?
शेयर बाजार के लिए यह सप्ताह काफी हलचल भरा रहने वाला है, जिसकी दिशा आगामी आम बजट 2026-27, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले और दिग्गज कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों से तय होगी. गणतंत्र दिवस के चलते सोमवार को अवकाश के बाद मंगलवार से बाजार में कारोबार शुरू होगा. इस दौरान निवेशकों की नजर एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एलएंडटी और आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों के वित्तीय परिणामों के साथ-साथ औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर भी रहेगी. गौरतलब है कि 1 फरवरी को रविवार होने के बावजूद बजट के मद्देनजर शेयर बाजार खुले रहेंगे.
बाजार की धारणा पर रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर (92 प्रति डॉलर) पर पहुंचने और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की लगातार बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अनिश्चितता और ईरान-ग्रीनलैंड से जुड़ी भू-राजनीतिक चिंताएं बाजार की रफ्तार रोक सकती हैं. हालांकि, भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से कुछ सकारात्मक संकेतों की उम्मीद है. बजट में निवेशकों का मुख्य ध्यान राजकोषीय घाटे के लक्ष्यों और बुनियादी ढांचे, रक्षा व रेलवे जैसे क्षेत्रों के लिए किए जाने वाले पूंजीगत व्यय के प्रावधानों पर रहेगा.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.