Amagi Media Labs IPO- 1,788.62 करोड़ रुपये अमागी मीडिया लैब्स आईपीओ में निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया है. आज इसका शेयर अलॉटमेंट होगा. अमागी मीडिया लैब्स आईपीओ के शेयर 5.50 फीसदी प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहे हैं.
कंपनी अमागी मीडिया लैब्स के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशक अपना अलॉटमेंट स्टेटस तीन अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए घर बैठे चेक कर सकते हैं. यानी यह जानने के लिए कि आईपीओ के शेयर अलॉट हुए है या नहीं, कहीं जाने की जरूरत नहीं है. निवेशक बीएसई, एनएसई और आईपीओ के रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज की वेबसाइट से अलॉटमेंट स्टेट्स चेक कर सकते हैं.
BSE वेबसाइट से ऐसे चेक करें स्टेटस
- सबसे पहले BSE की वेबसाइट पर जाएं और ‘Equity’ विकल्प को चुनें.
- ड्रॉपडाउन मेनू से ‘Amagi Media Labs IPO’ का चयन करें.
- अपना PAN नंबर या एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें और ‘I’m not a robot’ पर टिक कर सर्च बटन दबाएं.
- आपका स्टेटस आपके सामने आ जाएगा.
NSE की वेबसाइट से कैसे करें चेक
- NSE की साइट पर ‘Equity & SME IPO bid details’ सेक्शन में जाएं.
- कंपनी का नाम सेलेक्ट करने के बाद अपना विवरण (PAN और एप्लिकेशन नंबर) दर्ज कर सबमिट करें.
Kfin Technologies की वेबसाइट से
- इस आईपीओ के रजिस्ट्रार Kfin Technologies की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- लिस्ट में से ‘Amagi Media Labs’ चुनें.
- आप अपने PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID में से किसी एक का उपयोग कर स्टेटस देख सकते हैं.
अमागी मीडिया लैब्स IPO डिटेल्स
यह 1,788.62 करोड़ रुपये का एक बड़ा बुक बिल्ड इश्यू है. इसमें 816 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर (Fresh Issue) जारी किए गए हैं, जबकि 972.62 करोड़ रुपये ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) के तहत बेचे गए हैं. कंपनी ने ₹343 से ₹361 प्रति शेयर का भाव तय किया था.
अमागी मीडिया लैब्स आईपीओ जीएमपी
ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाली वेबसाइट, आईपीओवॉच.इन के अनुसार अमागी मीडिया लैब्स आईपीओ का जीएमपी (GMP) आज ₹20 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. ₹361 के ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर इसके ₹381 के पर लिस्ट होने की संभावना है. यानी निवेशकों को लिस्टिंग के दिन करीब 5.50% का मुनाफा मिल सकता है.
(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.