गॉडफ्रे फिलिप्स का वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में कंपनी की घरेलू सिगरेट बिक्री में 25 फीसदी का तगड़ा उछाल देखा गया. इसके अलावा, कंपनी का अनमैन्युफैक्चर्ड टोबैको का निर्यात 1,255 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. कंपनी के शानदार प्रदर्शन से निवेशक गदगद है और आज शेयर 6 फीसदी चढ गया है.
वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में कंपनी की घरेलू सिगरेट बिक्री में 25 फीसदी का तगड़ा उछाल देखा गया.
सरकार ने 1 फरवरी 2026 से सिगरेट पर टैक्स के ढांचे में बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत 28 फीसदी जीएसटी की जगह अब 40 फीसदी जीएसटी और एक्साइज ड्यूटी लागू की गई है. जानकारों का कहना है कि कंपनियों ने इस बढ़े हुए टैक्स का बोझ चतुराई से उपभोक्ताओं पर डाल दिया है. कीमतों में इस बढ़ोतरी से निवेशकों को भरोसा हुआ है कि भारी टैक्स के बावजूद कंपनी के मुनाफे पर कोई नकारात्मक असर नहीं होगा.
मांग में नहीं है कोई कमी
मनी टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड, विनोद नायर के अनुसार, दिसंबर तिमाही के नतीजों ने साफ कर दिया है कि बाजार में सिगरेट की मांग में कोई ‘स्ट्रक्चरल’ गिरावट नहीं आई है. हालिया कमजोरी सिर्फ टैक्स के कारण थी, न कि ग्राहकों की कमी की वजह से. हालांकि, खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी से कुछ समय के लिए बिक्री की मात्रा पर असर पड़ सकता है, लेकिन ऐतिहासिक रूप से तंबाकू कंपनियों ने हमेशा खुद को उबार लिया है. हाल के दिनों में शेयरों के भाव में जो गिरावट आई थी, उसने अब निवेशकों के लिए खरीदारी का एक बेहतरीन मौका बना दिया है.
सिगरेट बिक्री में तगड़ा उछाल
गॉडफ्रे फिलिप्स का वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में कंपनी की घरेलू सिगरेट बिक्री में 25 फीसदी का तगड़ा उछाल देखा गया. इसके अलावा, कंपनी का अनमैन्युफैक्चर्ड टोबैको का निर्यात 1,255 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो कुल बिक्री का 22 फीसदी हिस्सा है. चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में कंपनी ने 12,805 करोड़ रुपये की सकल बिक्री की है और 1,005 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है. पिछले साल के मुकाबले बिक्री में 22 प्रतिशत और मुनाफे में 17 फीसदी की यह वृद्धि दर्शाती है कि मुश्किल टैक्स नियमों के बीच भी गॉडफ्रे फिलिप्स अपनी बादशाहत कायम रखने में सफल रही है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.