Infosys Share Price- इंफोसिस शेयर के भाव में आज तेजी है. कंपनी द्वारा अपने रेवेन्यू गाइडेंस में वृद्धि करने और ब्रोकरेज के सकारात्मक दृष्टिकोण की वजह से निवेशक जमकर इंफोसिस शेयर खरीद रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
इंफोसिस शेयर में आज तेजी आई है.
नई दिल्ली. दिग्गज कंपनी इंफोसिस (Infosys Ltd) के शेयरों में शुक्रवार को जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजों से गदगद निवेशक जमकर खरीदारी कर रहे हैं और इसी के चलते शुरुआती कारोबारी में इंफोसिस के शेयर 5 फीसदी से अधिक चढ़कर 1682 रुपये पर पहुंच गए. बाजार विश्लेषकों का मानना है कि भविष्य के लिए राजस्व वृद्धि के अनुमानों (Revenue Guidance) में की गई बढ़ोतरी और बड़ी डील्स जीतने की रफ्तार ने निवेशकों के सेंटिमेंट को काफी मजबूत किया है. यही वजह है कि ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए और एचएसबीसी ने इंफोसिस शेयर पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग को बरकरार रखा है.