अक्सर लोग सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी के जरिए निवेश शुरू तो कर देते हैं, लेकिन कुछ ही महीनों में पोर्टफोलियो लाल निशान में देखकर घबरा जाते हैं. हर निवेशक के मन में एक ही सवाल होता है कि आखिर मेरी एसआईपी मुझे असली मुनाफा देना कब शुरू करेगी? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब
प्रतीकात्मक तस्वीर.
हाल ही में आए फंड्सइंडिया के एक स्टडी ने निफ्टी 50 के पिछले 25 सालों के आंकड़ों का विश्लेषण किया है. इस रिपोर्ट से साफ होता है कि SIP का फायदा ‘बाजार की चाल’ से ज्यादा आपके ‘धैर्य’ पर निर्भर करता है.
1शुरुआती 1-3 साल: रिस्क भरा सफर
अगर आप सिर्फ 1 से 3 साल के लिए एसआईपी कर रहे हैं, तो सावधान रहें. आंकड़ों के मुताबिक, इस छोटे समय में रिटर्न बहुत अस्थिर हो सकते हैं. कभी-कभी यह -65% तक गिर सकता है तो कभी फ्लैट रह सकता है. इसकी वजह यह है कि छोटे समय में बाजार की गिरावट से उबरने का मौका नहीं मिलता.
5-7 साल: जब तस्वीर बदलने लगती है
असली बदलाव 5 साल के बाद दिखना शुरू होता है. रिपोर्ट बताती है कि जिन्होंने 5 से 7 साल तक निवेश जारी रखा, उनके नुकसान की संभावना लगभग खत्म हो गई. इस दौरान बाजार के उतार-चढ़ाव बैलेंस हो जाते हैं और ‘कंपाउंडिंग’ (ब्याज पर ब्याज) का असर दिखने लगता है.
7 साल से ज्यादा: मुनाफे की गारंटी जैसा अहसास
7 साल के बाद का समय एसआईपी के लिए ‘गोल्डन पीरियड’ माना जाता है. इस अवधि के बाद निगेटिव रिटर्न (नुकसान) के उदाहरण न के बराबर हैं. ज्यादातर निवेशकों को इस समय के बाद डबल डिजिट में सालाना रिटर्न मिलता है. ज्यादातर लोग एसआईपी इसलिए बंद कर देते हैं क्योंकि उनकी उम्मीदें कम समय के लिए होती हैं. अगर आप एसआईपी शुरू कर रहे हैं, तो कम से कम 7 साल का लक्ष्य रखें.
(Disclaimer: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिम के अधीन है. अगर आप इसमें पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.