Dividend Share : मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के तीसरी तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं. कपंनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 879 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी ने निवेशकों को 150 फीसदी डिविडेंड देने का ऐलान किया है.
दिसंबर 2025 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी के वित्तीय आंकड़े काफी उत्साहजनक रहे हैं.
मझगांव डॉकयार्ड शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 0.15 फीसदी की हल्की तेजी के साथ 2402 रुपये पर बंद हुआ. पिछले एक साल में इस शेयर में नौ फीसदी की तेजी आई है जबकि पांच सालों में इसने मल्टीबैगर 2040 फीसदी रिटर्न दिया है. कंपनी का बाजार पूंजीकरण अब 96.96 हजार करोड रुपये हो गया है.
मझगांव डॉक डिविडेंड रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने एक्सचेंज को बताया कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 तय की गई है. यानी उस तारीख को जिनके पास शेयर होंगे, उन्हें ही यह डिविडेंड मिलेगा. कंपनी ने कहा है कि यह डिविडेंड 7 मार्च 2026 तक शेयरधारकों के खाते में पहुंच जाएगा.
तीसरी तिमाही के नतीजों में दिखी मजबूती
दिसंबर 2025 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी के वित्तीय आंकड़े काफी उत्साहजनक रहे हैं. मझगांव डॉक का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 879 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि में 807 करोड़ रुपये था. कंपनी के रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस में भी 14.6 फीसदी का इजाफा हुआ और यह बढ़कर 3601 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक और जहाज निर्माण कार्यों में आई तेजी इस विकास के मुख्य कारण रहे हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.