इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग क्षेत्र की कंपनी मेहाई टेक्नोलॉजी के शेयरों में गिरावट का दौर जारी है. शुक्रवार को यह शेयर 4% टूटकर 1.45 रुपये पर आ गया. पिछले एक साल में शेयर 90% और छह महीने में 83% तक गिर चुका है. 2017 में 40 रुपये के भाव पर आईपीओ लाने वाली यह कंपनी अब पेनी स्टॉक बन चुकी है.
कंपनी ने पिछले साल सितंबर 2025 में अपना बिजनेस मजबूत करने के लिए राइट्स इश्यू का सहारा लिया था. 12 सितंबर 2025 को हुई बैठक में 1:1 के अनुपात में शेयर जारी कर 74.11 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी. हालांकि, इतनी बड़ी पूंजी जुटाने के ऐलान के बाद भी शेयरों की गिरावट नहीं थमी और निवेशकों का भरोसा डगमगाया रहा.
IPO से अब तक का सफर
मेहाई टेक्नोलॉजी का आईपीओ साल 2017 में 40 रुपये प्रति शेयर के फिक्स्ड प्राइस पर आया था. कंपनी 9 अक्टूबर 2017 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई थी. लिस्टिंग के समय रिटेल निवेशकों को कम से कम 3,000 शेयरों का एक लॉट खरीदना पड़ता था. आज शेयर की कीमत 2 रुपये से भी नीचे आने के कारण शुरुआती निवेशकों को भारी चपत लग चुकी है.
कंपनी का कारोबार
2013 में स्थापित मेहाई टेक्नोलॉजी मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों जैसे एलईडी बल्ब, पावर बैंक और अन्य एक्सेसरीज की ट्रेडिंग और मार्केटिंग करती है. कंपनी का फोकस किफायती टेक्नोलॉजी के जरिए बाजार में जगह बनाना था, लेकिन वित्तीय प्रदर्शन में इसकी झलक नहीं दिखी.
| विवरण | FY 2024-25 | FY 2023-24 | FY 2022-23 |
| कुल राजस्व (Revenue) | ₹18.42 करोड़ | ₹22.15 करोड़ | ₹2.81 करोड़ |
| शुद्ध लाभ (Net Profit) | ₹0.14 करोड़ | ₹0.22 करोड़ | ₹0.09 करोड़ |
| ऑपरेटिंग प्रॉफिट | ₹0.21 करोड़ | ₹0.31 करोड़ | ₹0.13 करोड़ |
कंपनी का मुनाफा पिछले तीन सालों में बेहद सीमित रहा है. हालांकि FY24 में राजस्व में बड़ी उछाल आई थी, लेकिन वह मुनाफे में तब्दील नहीं हो सकी. FY25 में कंपनी का नेटवर्थ राइट्स इश्यू की वजह से बढ़कर करीब 100 करोड़ रुपये हो गया है, लेकिन शेयर की कीमतों में सुधार के संकेत फिलहाल नहीं दिख रहे हैं.
(Disclaimer: यहां बताए गया स्टॉक्स सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले एक्सपर्ट से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.