Omnitech Engineering IPO: ओमनीटेक इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए 25 फरवरी को खुलेगा. निवेशक इस आईपीओ में 27 फरवरी तक दांव लगा सकते हैं. खुलने से पहले ही ये ग्रे-मार्केट में गदर मचा रहा है. यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 14.5 रुपये प्रीमियम पर उपलब्ध है.
खुलने से पहले ही इस IPO का जलवा
यह आईपीओ दो हिस्सों में होगा. इसमें 418 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी (फ्रेश इश्यू) किए जाएंगे, जबकि 165 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे. ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रमोटर और फाउंडर उदयकुमार अरुणकुमार पारेख अपने कुछ शेयर बेचेंगे.
5 मार्च को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकते हैं शेयर
24 फरवरी को एंकर निवेशकों के लिए बुक खुलेगी. शेयर अलॉटमेंट 2 मार्च तक होने की उम्मीद है और कंपनी के शेयर 5 मार्च को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकते हैं. निवेशक कम से कम 66 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. इस हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,982 रुपये निवेश करने होंगे, जबकि अधिकतम निवेश करीब 1,94,766 रुपये तक हो सकता है.
कर्मचारियों के लिए 1 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व
कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 1 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व किए हैं. कर्मचारियों को अंतिम कीमत से 11 रुपये प्रति शेयर की छूट मिलेगी. वहीं, कुल नेट ऑफर में से 50% हिस्सा इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स, 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और 35% रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है.
क्या चल रहा GMP
यह आईपीओ ग्रे मार्केट में 14.5 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है यानी निवेशकों को लिस्टिंग पर करीब 7 फीसदी का मुनाफा हो सकता है, हालांकि, ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलती रहती है. मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत के हिसाब से निवेश से जुड़े फैसले लेने चाहिए.
(Disclaimer: आईपीओ में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. अगर आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.