हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (20 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 316.57 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 82,814.71 पर और निफ्टी 116.90 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 25,571.25 के स्तर पर बंद हुआ. जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर के अनुसार, निवेशकों ने मिडकैप के बजाय लार्जकैप शेयरों को प्राथमिकता दी है. जापान में कम महंगाई के आंकड़ों से ग्लोबल पॉलिसी में नरमी की उम्मीद जगी है. वहीं, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी के मुताबिक, निफ्टी के लिए 25,400 एक अहम सपोर्ट है. अगर बाजार 25,650-25,700 के रेजिस्टेंस लेवल को पार करता है, तो एक बड़ी ‘रिलीफ रैली’ देखने को मिल सकती है. इस वीडियो में एक्सपर्ट से जानिए कि 23 फरवरी को बाजार की चाल कैसी रह सकती है?
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.