Force Motors Share : बाजार नियामक ने 4 फरवरी, 2026 को फोर्स मोटर्स को एक ईमेल भेजा था. इसमें 30 सितंबर, 2024 को समाप्त हुई तिमाही और छमाही के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय परिणामों की जानकारी मांगी गई है. इस बात की जानकारी सामने आने के बाद आज फोर्स मोटर्स शेयर में जोरदार गिरावट आई.
सेबी के ई-मेल से आज शेयर दबाव में आ गया.
पिछले एक सप्ताह में फोर्स मोटर्स के शेयर 14.21 फीसदी गिरे, जबकि पिछले दो सप्ताहों में इनमें करीब 9 फीसदी की गिरावट आई. हालांकि, मासिक आधार पर शेयर में 3.44 फीसदी की वृद्धि हुई है. इस वर्ष की शुरुआत से अब तक शेयर में 4.85 फीसदी की तेजी आ चुकी है. पिछले तीन महीनों में शेयर में करीब 27 फीसदी तो छह महीनों में 23 फीसदी उछल चुका है. पिछले एक वर्ष में इस शेयर ने मल्टीबैगर 193 फीसदी रिटर्न दिया है.
सेबी के सवाल से निवेशकों को आया पसीना
एक नियामक फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि बाजार नियामक ने 4 फरवरी, 2026 को एक ईमेल भेजा था. इसमें 30 सितंबर, 2024 को समाप्त हुई तिमाही और छमाही के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय परिणामों की जानकारी मांगी गई है. इन परिणामों की घोषणा मूल रूप से 29 अक्टूबर, 2024 को की गई थी. सेबी ने विशेष रूप से आय परिणामों की घोषणा से संबंधित घटनाओं के क्रोनोलॉजी की मांग की है.
नियामक ने कंपनी से इंसाइडर्स, प्रबंधकीय सूचना प्रणाली (एमआईएस), नामित व्यक्तियों और उसके संरचित डिजिटल डेटाबेस से एक हिस्से के बारे में जानकारी देने को भी कहा है. पुणे स्थित ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी ने कहा कि नियामक द्वारा उठाए गए मुद्दों के संबंध में उसे कोई अनियमितता या गैर-अनुपालन नहीं मिला है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.