Shadowfax IPO GMP- शैडोफैक्स आईपीओ में पैसा लगाने का आज आखिरी दिन है. पहले दो दिनों में इस इश्यू को निवेशकों का कम ही रिस्पॉन्स मिला है. शैडोफैक्स आईपीओ से निवेशकों के मुंह मोड़ने का सबसे बड़ा कारण इसका महंगा वैल्युएशन बताया जा रहा है. बाजार विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी का पी/ई रेशियो काफी ज्यादा है.
शैडोफैक्स आईपीओ से निवेशकों के मुंह मोड़ने का सबसे बड़ा कारण इसका महंगा वैल्युएशन बताया जा रहा है. बाजार विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी का पी/ई रेशियो काफी ज्यादा है. शैडोफैक्स का पी/ई रेशियो करीब 170 है, जबकि इसकी तुलना में ब्लू डार्ट जैसी स्थापित कंपनी 50 के पी/ई पर ट्रेड कर रही है. इसके अलावा कंपनी की 75 फीसदी कमाई केवल फ्लिपकार्ट और मीशो जैसे कुछ बड़े क्लाइंट्स से आती है, जो भविष्य के लिए एक बड़ा रिस्क माना जा रहा है. शैडोफैक्स IPO पर 12 ब्रोकरेज और एनालिस्ट ने अपनी राय दी है. इनमें से 33% यानी 4 ने ‘Apply’ रेटिंग दी है. वहीं, 5 यानी 42% ने ‘Neutral’ रेटिंग दी है.
शैडोफैक्स आईपीओ प्राइस बैंड
शैडोफैक्स आईपीओ का प्राइस बैंड 118 रुपये से लेकर से 124 रुपये प्रति शेयर है. शैडोफैक्स आईपीओ का दस फीसदी रिटले निवेशकों के लिए, 75% क्वालिफाइड इंस्ट्यिूशनल इनवेस्टर्स के लिए और 15 फीसदी HNI के लिए आरक्षित है. IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 23 जनवरी को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग 28 जनवरी को BSE और NSE पर होगी.
घाटे से मुनाफे में आई कंपनी
शैडोफैक्स के वित्तीय आंकड़े बताते हैं कि कंपनी ने पिछले तीन सालों में बहुत बड़ी रिकवरी की है. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी को 142.64 करोड़ रुपये का भारी शुद्ध घाटा हुआ था. वित्त वर्ष 2024 में यह घाटा घटकर महज 11.88 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी के लिए सबसे बड़ी कामयाबी वित्त वर्ष 2025 में आई, जब उसने 6.43 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया. यही नहीं, चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर के बीच कंपनी ने 21.04 करोड़ रुपये का शानदार मुनाफा कमाया है, जो पिछले पूरे साल के मुनाफे से तीन गुना ज्यादा है.
(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.