Share Market LIVE: जिस पल का सभी को इंतजार था वो आज आ गया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ लंबे समय से चल रही ट्रेड डील की घोषणा कर दी है. इस बड़ी खबर के बाद मंगलवार के ओपनिंग के दौरान सेंसेक्स 2,400+ अंकों की तेजी के साथ ओपन हुआ, निफ्टी 25,800 के पार खुला. फिलहाल शेयर बाजार में तेजी से ट्रेड हो रहा है.
Share Market LIVE: मार्केट एक्सेस और एक्सपोर्ट के नए मौके मैन्युफैक्चरिंग
Share Market LIVE: सिद्धार्थ मौर्य, फाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर, विभावंगल अनुकूलकरा प्रा. लि. -“भारत और अमेरिका के बीच हुआ ट्रेड एग्रीमेंट बाजारों के लिए एक बड़ा भरोसा बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है, जिसकी झलक GIFT निफ्टी और समग्र बाजार में आई तेज़ उछाल से साफ दिखती है. भारत के लिए बेहतर मार्केट एक्सेस और एक्सपोर्ट के नए मौके मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और सर्विसेज सेक्टर में ग्रोथ की स्पष्टता बढ़ाते हैं.
वहीं, अमेरिका के लिए दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत के साथ बढ़ा हुआ व्यापारिक जुड़ाव सप्लाई चेन डाइवर्सिफिकेशन और निवेश अवसरों के लिहाज़ से बेहद सकारात्मक है. यह ट्रेड एग्रीमेंट दोनों देशों के लिए विन-विन स्थिति बनाता है, जिससे बिज़नेस सेंटिमेंट मजबूत हुआ है और इसी वजह से भारतीय बाजार में त्योहार जैसा माहौल देखने को मिल रहा है.”
सोना और चांदी में जोरदार रिकवरी
सोना और चांदी के फ्यूचर्स ने तीन दिन की गिरावट के बाद मजबूत रिबाउंड के साथ सत्र की शुरुआत की. MCX पर नीचे स्तर पर वैल्यू बायिंग के चलते दोनों की कीमतों में बढ़त आई.
चांदी (Silver): 6% की तेजी के साथ ₹2.5 लाख प्रति किलोग्राम के ऊपर वापस पहुंची.
सोना (Gold): 3% की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में कारोबार कर रहा है.
MCX पर चांदी और सोने का भाव
MCX पर चांदी के मार्च कॉन्ट्रैक्ट्स आज 0.69% नीचे ₹2,67,501 प्रति किलोग्राम पर खुले, जबकि पिछली बंद कीमत ₹2,65,652 थी. चांदी ने ₹2,25,805 प्रति किलोग्राम के मल्टी-वीक लो को छू लिया, यानी 15% यानी ₹39,847 की बड़ी गिरावट. बाजार में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय धातु कीमतों, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग के कारण आई है.
Gold Silver Prices: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने-चांदी की कीमत
Gold Silver Rates: सोना और चांदी के दाम सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बुलियन की गिरावट और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के दबाव में हारे, साथ ही निवेशकों ने नफा बुकिंग की. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातु के दाम निचले स्तर से फिर उबरने लगे. COMEX पर सोने की कीमत $4,600 प्रति औंस से ऊपर और चांदी की कीमत $79 प्रति औंस के पार पहुंच गई है.
Share Market LIVE: विशाल व्यावसायिक अवसर खुलेंगे
शेयर मार्केट लाइव: Anuj Gupta, MD India, BowerGroupAsia के अनुासर, “अमेरिका और भारत के बीच घोषित ट्रेड डील दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण पुनर्संतुलन का प्रतीक है, जिसने हाल की टैरिफ तनाव स्थितियों को उलट दिया है और दुनिया की दो सबसे बड़ी लोकतान्त्रिक अर्थव्यवस्थाओं के बीच राजनीतिक सामंजस्य को फिर से स्थापित किया है. इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिसमें भारत द्वारा रूस से तेल खरीद पर लगाए गए 25% अतिरिक्त टैरिफ भी समाप्त कर दिए गए हैं, जिससे भारत दक्षिण और दक्षिण‑पूर्व एशिया में सिंगापुर को छोड़कर सबसे कम टैरिफ वाला देश बन गया है. वहीं, भारत ने भी अपने टैरिफ और गैर‑टैरिफ अवरोधों को शून्य करने की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे अमेरिकी कंपनियों के लिए विशाल व्यावसायिक अवसर खुलेंगे.
आर्थिक दृष्टि से, यह समझौता भारत के फार्मा, इंजीनियरिंग वस्तुएँ, टेक्सटाइल, केमिकल्स तथा अन्य श्रम‑गहन क्षेत्रों के निर्यात को फिर से प्रतिस्पर्धी बनाता है, और उन कंपनियों के लिए भारत को “चाइना प्लस वन” रणनीति के तहत एक स्थिर उत्पादन विकल्प के रूप में खड़ा करता है. इसके अलावा, भारत का “Buy American” में $500 बिलियन से अधिक का वादा अमेरिकी ऊर्जा, तकनीक, कृषि और अन्य क्षेत्रों में नए बाजार प्रवेश तथा विस्तार के अवसर खोलेगा.
रणनीतिक रूप से, यह डील वैश्विक ऊर्जा और सुरक्षा हितों के पुनर्संतुलन का संकेत देती है, जहाँ भारत अमेरिका (और संभावित रूप से वेनेजुएला) से अधिक ऊर्जा स्रोत खरीद रहा है और इसके साथ ही अमेरिका की सेना बिक्री भी भारत को बढ़ने की संभावना है. यह समझौता भारत के हाल ही में यूरोपीय संघ (EU), यूनाइटेड किंगडम, EFTA, ऑस्ट्रेलिया और UAE के साथ किये गए मुक्त व्यापार समझौतों के साथ जुड़ कर, भारत को पश्चिम के लिए एक विश्वसनीय और दीर्घकालिक सप्लाई चेन पार्टनर के रूप में स्थापित करता है और अमेरिकी कंपनियों को अधिक बाजार पहुँच प्रदान करता है.
शेयर बाजार लाइव: टेक्सटाइल स्टॉक्स में जोरदार तेजी
शेयर बाजार लाइव: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद एक्सपोर्ट-हेवी टेक्सटाइल स्टॉक्स में जोरदार तेजी आई. मंगलवार के कारोबार में KPR Mill, Gokaldas Exports और Welspun Living के शेयर लगभग 20% तक उछल गए, क्योंकि डील के तहत यूएस ने भारतीय सामानों पर टैरिफ 18% तक घटा दिया. इस कदम से टेक्सटाइल सेक्टर के लिए अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ी और निवेशकों का उत्साह दिखा.
शेयर बाजार लाइव: इन सेक्टर्स में खरीदारी
शेयर बाजार लाइव: शुरुआती कारोबार में रैली सभी प्रमुख सेक्टर्स तक फैल गई, और सभी बड़े निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स हरे रंग में ट्रेड कर रहे हैं. Nifty Realty सबसे आगे, 4% से अधिक की बढ़त के साथ, जबकि ऑटो, इंफ्रास्ट्रक्चर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, IT और मेटल्स में भी मजबूत तेजी देखी गई. बैंकिंग सेक्टर पर भी नजर बनी रही, Nifty Private Bank लगभग 3% और Nifty Bank 2.5% से अधिक बढ़ा, जो साइक्लिकल और डिफेंसिव दोनों सेक्टर्स में निवेशकों के व्यापक जोखिम लेने की स्थिति को दर्शाता है. (पूरी खबर यहां पढ़ें)
नुशासित निवेश के लिए अनुकूल माहौल
हर्ष वर्धना वीएम, फाउंडर-सीईओ, एटम प्रिवे फ़ाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार“भारत–अमेरिका ट्रेड डील को बाजार एक महत्वपूर्ण डी-रिस्किंग इवेंट और दोनों देशों के लिए साझा आर्थिक उपलब्धि के रूप में देख रहा है. भारतीय निर्यात पर टैरिफ को लगभग 18% तक लाया जाना, जो पहले कहीं अधिक और दंडात्मक स्तरों पर था, निर्यात-उन्मुख सेक्टर्स और निवेशकों की धारणा पर बने एक बड़े अनिश्चितता के बोझ को हटाता है. गिफ्ट निफ्टी और घरेलू सूचकांकों में तेज़ उछाल केवल तात्कालिक उत्साह नहीं, बल्कि वैश्विक निवेशकों के भरोसे और स्पष्टता की वापसी का संकेत है. बाजार तब सबसे मज़बूती से प्रतिक्रिया देते हैं जब अनिश्चितता कम होती है, और यह समझौता भारत–अमेरिका के सबसे अहम व्यापारिक संबंधों में स्थिरता लाता है.
भारत के लिए यह डील निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, ग्लोबल सप्लाई चेन में स्थिति मज़बूत करने और मैन्युफैक्चरिंग-आधारित विकास को समर्थन देती है. वहीं अमेरिका के लिए यह सप्लाई-चेन स्थिरता और एशिया में आर्थिक साझेदारी को मजबूत करती है. वेल्थ मैनेजमेंट के नज़रिये से, ऐसी स्पष्टता जोखिम प्रीमियम को घटाती है और दीर्घकालिक, अनुशासित निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाती है.”
Share Market Today: भारत-यूएस ट्रेड डील से बम-बम बोला शेयर बाजार!
Share Market LIVE: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की सकारात्मक खबरों के चलते मंगलवार के ओपनिंग बेल पर सेंसेक्स 2,400+ अंकों की तेजी के साथ मजबूत कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 25,800 के पार खुला. बाजार में निवेशकों का उत्साह उच्च है और शेयर खरीदारी जोरों पर है.
शेयर मार्केट लाइव: सेंसेक्स 3,600 अंकों से अधिक उछला; निफ्टी प्री-ओपनिंग सेशन में 26,500 के नए शिखर पर
शेयर मार्केट लाइव: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स 3,600+ अंकों की उछाल के साथ मजबूत कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 26,500 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है.
ग्लोबल मार्केट का हाल
S&P 500 Futures: +0.2% (9:55 AM, Tokyo Time)
Hang Seng Futures: +0.6%
Nikkei 225 Futures (OSE): +2.6%
Japan’s Topix: +2.2%
Australia’s S&P/ASX 200: +1.3%
Euro Stoxx 50 Futures: +0.4%
वैश्विक बाजारों में तेजी का रुख देखा जा रहा है, खासकर एशियाई इंडेक्सेज़ में मजबूत बढ़त दर्ज की गई है.
शेयर मार्केट लाइव: सोना 3 फीसदी उछला
शेयर मार्केट लाइव: सोना मंगलवार को 3% से अधिक उछल गया, पिछले सत्र में लगभग एक महीने के निचले स्तर से वापसी करते हुए. निवेशक अमेरिकी सरकार के आंशिक शटडाउन और शांत डेटा हफ्ते की संभावना को देखते हुए अपने पोर्टफोलियो में पोजिशन ले रहे हैं.
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़ी सकारात्मक उम्मीद
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को ऊंची शुरुआत के लिए तैयार हैं. भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़ी सकारात्मक उम्मीदों और विदेशी निवेशकों के आकर्षण के चलते इंडेक्स में बढ़त देखने को मिल सकती है.
Stock Market Live Updates: रुपया मजबूत होने के संकेत
Stock Market Live Updates: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की संभावनाओं के चलते मंगलवार को बाजार खुलते ही रुपये में तेज मजबूती देखने को मिल सकती है. विदेशी निवेश आने की उम्मीद से रुपये पर दबाव कम होगा और हेजिंग से जुड़ी मांग भी घट सकती है, जिससे रुपये को सहारा मिलेगा.
Share Market LIVE: घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने लगातार मजबूत सपोर्ट बनाए रखा
Share Market LIVE: वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयरों में बिकवाली जरूर कम की है, लेकिन प्राइमरी मार्केट में उनका निवेश लगभग आधा रह गया है. IPO और QIP में विदेशी निवेश में तेज गिरावट देखी गई है, जो भारतीय इक्विटी को लेकर उनकी घटती रुचि का संकेत देती है.दूसरी ओर, घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने लगातार मजबूत सपोर्ट बनाए रखा और पूरे वित्त वर्ष में वे नेट खरीदार बने रहे, जिससे बाजार को सहारा मिला.
शेयर मार्केट लाइव :ऑयल, गैस और एनर्जी सेक्टर पर खास नजर
शेयर मार्केट लाइव : ट्रंप के बयान में ऊर्जा खरीद को लेकर जो मुख्य बातें कही गई हैं, उनका सीधा असर भारत के एनर्जी सेक्टर पर पड़ सकता है.इस बदलाव से ONGC, Oil India, IOC, BPCL, HPCL और GAIL जैसे स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहेगी. खासकर GAIL और LNG से जुड़ी कंपनियां लॉन्ग टर्म में फायदे में रह सकती हैं क्योंकि अमेरिका से LNG इंपोर्ट बढ़ने से इनकी बिजनेस ग्रोथ और मार्जिन बेहतर हो सकते हैं.
शेयर मार्केट लाइव : आईटी सेक्टर को मिल सकता है सीधा फायदा
आईटी सेक्टर में टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक, विप्रो और टेक महिंद्रा फायदे में रहेंगे क्योंकि अमेरिका उनका सबसे बड़ा क्लाइंट है और डिमांड मजबूत बनेगी.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.