सिल्वरलाइन टेक शेयर में अचानक आए उछाल के पीछे बीएसई को कुछ गोलमाल नजर आ रहा है. किसी भी पेनी स्टॉक में इतनी कम अवधि में इतनी बड़ी तेजी सामान्य नहीं होती. एक्सचेंज ने पाया कि इस शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम अचानक 31 लाख से बढ़कर 1 करोड़ तक पहुंच गया है. इसलिए एक्सचेंज ने निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है.
ख़बरें फटाफट
किसी भी पेनी स्टॉक में इतनी कम अवधि में इतनी बड़ी तेजी सामान्य नहीं होती.
नई दिल्ली. सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड शेयर पिछले एक महीने से शेयर बाजार में छाया हुआ है. इस शेयर ने 30 दिन में ही निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है. कल भी यह शेयर पांच फीसदी की तेजी के साथ 16.15 रुपये पर बंद हुआ.शेयर में आई इस तूफानी तेजी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के भी कान खड़े कर दिए हैं. बीएसई ने अब एक अलर्ट जारी किया है. एक्सचेंज के मुताबिक, सिल्वरलाइन टेक शेयर को लेकर WhatsApp, Telegram, और SMS के जरिए संदिग्ध और अनधिकृत निवेश सलाह फैलाई जा रही है. फर्जी कॉल और मैसेज के जरिए निवेशकों को यह शेयर खरीदने के लिए उकसाया जा रहा है. ऐसे लुभावने मैसेज निवेशकों को फंसाने की साजिश (Pump and Dump) हो सकती है.
किसी भी पेनी स्टॉक में इतनी कम अवधि में इतनी बड़ी तेजी सामान्य नहीं होती. एक्सचेंज ने पाया कि इस शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम अचानक 31 लाख से बढ़कर 1 करोड़ तक पहुंच गया है. वॉल्यूम में यह अस्वाभाविक उछाल इस आशंका को गहरा कर रहे हैं कि पर्दे के पीछे कुछ औ ही खेल हो रहा है. कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी लगभग शून्य है. इतना ही नहीं, विदेशी (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी इस शेयर से पूरी तरह दूरी बना रखी है. कंपनी का 94% हिस्सा आम जनता (Public) के पास है.