दुनिया के सबसे सफल हेज फंड मैनेजरों में में से एक स्टेनली ड्रकनमिलर ने उस गलती के बारे में बताया है जो शेयर बाजार में पैसा लगाने वाला आम निवेशक करता है. उनका कहना है कि जो लोग आज में जीने की बजाय भविष्य में झांकते हैं, उन्हें पैसा बनाने से कोई नहीं रोक सकता.
ड्रकनमिलर का कहना है कि शेयर बाजार एक ऐसा मैकेनिज्म है जो भविष्य को वर्तमान में डिस्काउंट करता है.
ड्रकनमिलर का वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे शेयर बाजार में नुकसान बचने और और मुनाफा कमाने के मंत्र बता रहे हैं. इस दिग्गज के अनुसार, अगर आप केवल आज के ताजा तिमाही नतीजे, आज की ब्रेकिंग न्यूज या मौजूदा हालातों को देखकर निवेश का फैसला ले रहे हैं, तो आप अपनी पूंजी को जोखिम में डाल रहे हैं. ड्रकनमिलर के अनुसार, बाजार भविष्य की उम्मीदों पर चलता है. आम आदमी “आज” को देखकर पैसा लगाता है, जबकि स्मार्ट मनी “भविष्य” को देखकर चाल चलती है.
As Stanley Druckenmiller says, making money isn’t that hard.
“The biggest mistake investors make is they invest in the present instead of looking forward.
It’s very important never to invest in the present. Always try to envision the situation as you see it in 18 to 24 months.”… pic.twitter.com/SMsKpHt4Wv
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.