शेयर बाजार में कल 11 मार्च को भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1342 अंक गिरा और निफ्टी 394 अकं फिसलकर बंद हुआ. आज 12 मार्च को भी गिफ्ट निफ्टी सुबह 7:00 बजे 124 अंक गिरकर ट्रेड कर रहा है. लेकिन आज के ट्रेड के लिए कुछ स्टॉक्स ऐसे भी हैं जिसमें शॉर्ट और लॉन्ग पोजिशन की सलाह दी गई है, ताकि निवेशकों को मुनाफा मिल सके. सीएनबीसी के एनालिस्ट ने TVS Motors फ्यूचर्स में सेल की सलाह है, जिसका टारगेट 175 रुपये और स्टॉपलॉस 64 रुपये रखा गया है. TCS में भी सेल की सलाह दी गई है, जिसमें टारगेट 2450 रुपये और स्टॉपलॉस 2485 रुपये है. वहीं PNB Housing Finance फ्यूचर्स में गिरावट की उम्मीद के साथ सेल कॉल है, जिसके टारगेट 760 और 745 रुपये हैं और स्टॉपलॉस 798 रुपये रखा गया है. दूसरी तरफ NALCO में खरीदारी की सलाह है, जिसका टारगेट 425 रुपये और स्टॉपलॉस 390 रुपये है. इसके अलावा Bajaj में भी सेल कॉल दी गई है, जिसमें टारगेट 8800 रुपये और स्टॉपलॉस 9530 रुपये रखा गया है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.