शेयर बाजार में ईरान और यूएस के बीच चल रहे युद्ध की वजह से भारी गिरावट देखी जा रही है. लेकिन आज के बाजार में कुछ अच्छे स्टॉक ऑप्शन हैं, जो निवेशकों के लिए मुनाफे वाले हो सकते हैं. सीएनबीसी के एक्सपर्ट ने कुछ ऐसे स्टॉक्स बताएं हैं जिससे बढ़िया कमाई हो सकती है. सबसे पहले बात करें भारती एयरटेल की, तो यह स्टॉक अभी मजबूत दिख रहा है. अगर आप खरीदना चाहें तो टारगेट 1950 रुपये रख सकते हैं और स्टॉपलॉस 1900 रुपये पर सेट करें. अब टॉरेंट पावर की बात करें, तो यह स्टॉक अभी ऊपर चढ़ा हुआ है और राइज पर बेचने का अच्छा मौका लग रहा है. अगर सेल ऑन राइज करें तो पहला टारगेट 1440 रुपये और दूसरा 1420 रुपये रखें. स्टॉपलॉस 1500 रुपये पर रखना चाहिए. ऑयल इंडिया भी खरीदने लायक दिख रहा है. इसके लिए टारगेट 505 रुपये रखें और स्टॉपलॉस 488 रुपये पर. Nalco को भी बाय के लिए अच्छा ऑप्शन है. टारगेट 390 रुपये और स्टॉपलॉस 355 रुपये पर रखें. इसके अलावा कोल इंडिया पर भी खरीदारी की राय है. शेयर बाजार में रिस्क हमेशा रहता है, इसलिए अपनी रिसर्च करें, फाइनेंशियल एडवाइजर से बात करें और फिर निवेश करें.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.