हैरानी की बात यह है कि इतनी भारी गिरावट और आंतरिक चुनौतियों के बावजूद, बड़े ब्रोकरेज हाउसेस ने सुजलॉन का दामन नहीं छोड़ा है. भले ही उन्होंने अपने पुराने टारगेट प्राइस में कटौती की है, लेकिन वे अभी भी ‘बाय’ (Buy) रेटिंग दे रहे हैं. जिन ब्रोकरेज ने सुजलॉन शेयर को खरीदे की सलाह दी है उनमें मोतीलाल ओसवाल, नुवामा और जेएम फाइनेंशियल प्रमुख हैं.
9 में से 8 महीने लाल निशान में हुआ बंद
सुजलॉन शेयर में जिन निवेशकों ने तेजी के जोश में ऊपरी स्तरों पर पैसा लगाया था, आज उनकी आधी पूंजी साफ हो चुकी है. सबसे डरावनी बात यह है कि पिछले 9 महीनों में से 8 महीने यह स्टॉक लाल निशान में बंद हुआ है. साल 2025 में भी यह शेयर 15% टूटा, जो पिछले 5 सालों में इसकी पहली सालाना गिरावट थी.
ऑर्डर बुक का बोझ
भले ही सुजलॉन की ऑर्डर बुक भरी हुई दिख रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. दिसंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे, फिर भी निवेशकों का भरोसा डगमगाया हुआ है. बाजार के दिग्गजों का कहना है कि कंपनी के प्रोजेक्ट्स की रफ्तार कछुए जैसी हो गई है. जमीन अधिग्रहण में देरी, ‘राइट ऑफ वे’ (Right of Way) के विवाद और ग्रिड कनेक्टिविटी जैसी बाधाएं कंपनी के लिए गले की हड्डी बन गई हैं.
यहां है असली टेंशन
ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि असली समस्या सामान पहुंचाने और उसे चालू करने (Commissioning) के बीच का बढ़ता अंतर है. पिछले सात तिमाहियों में सुजलॉन ने 3,175 मेगावॉट के उपकरण सप्लाई तो कर दिए, लेकिन उनमें से केवल 778 मेगावॉट ही चालू हो पाए. यह अंतर बताता है कि कंपनी ऑपरेशंस के मोर्चे पर बुरी तरह फंस चुकी है.
सुजलॉन शेयर टारगेट प्राइस
सुजलॉन शेयर में भारी गिरावट और कंपनियों की आंतरिक चुनौतियों के बावजूद, बड़े ब्रोकरेज हाउसेस ने सुजलॉन शेयर पर अपना भरोसा बरकरार रखा है. हां, उन्होंने टारगेट प्राइस जरूर कम कर दिए हैं. मोतीलाल ओसवाल ने सुजलॉन शेयर को खरीदने की सलाह देते हुए इसका टारगेट प्राइस 74 रुपये दिया है.
जेएम फाइनेंशियल ने भी सुजलॉन शेयर को ‘बाय’ रेटिंग देते हुए इसका 64 रुपये का लक्ष्य रखा है. नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने सुजलॉन शेयर का टारगेट घटाकर 55 रुपये कर दिया है, लेकिन फिर भी खरीदारी की सलाह दी है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.