Eternal Shares: आज इटरनल और स्विगी के शेयरों में गिरावट देखी गई. इटरनल के शेयर करीब 2 फीसदी और स्विगी के शेयर लगभग 1.94 फीसदी तक टूटे. इस गिरावट की वजह कर्नाटक सरकार का नया फैसला है, जिसके तहत गिग वर्कर्स की फाइनल पेमेंट पर 1 फीसदी वेल्फेयर फीस लगाई जाएगी. इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. सरकार का कहना है कि इस शुल्क से गिग वर्कर्स के लिए एक वेल्फेयर फंड बनाया जाएगा, लेकिन इससे कंपनियों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.
इसपर कहा गया है कि गिग वर्कर्स के फायदे के लिए फंड बनाया जाएगा. लेकिन कंपनियों पर इसका नेगेटिक इंपेक्ट देखने को मिलेगा. अब कैसे ये चार्ज लगेगा ये आपको बताते हैं. 2 व्हीलर डिलीवरी पर 1 फीसदी फीस लगेगी. हालांकि यहां पर कैप किया गया है कि 50 पैसे प्रति ऑर्डर के हिसाब से चार्ज किया जाएगा.
क्या ग्राहकों को भरने पड़ेंगे ज्यादा पैसे?
इससे इटरनल और स्विगी के मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है. फूड-डिलीवरी पहले से ही लो-मार्जिन बिजनेस हुआ करता था, और अब इस नई फीस से कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन पर नेगेटिव असर देखने को मिल सकता है. इससे ग्राहकों पर भी असर पड़ सकता है, ऐसा हो सकता है कंपनियां इस बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल दें लेकिन कॉम्टिशन के लिए ये ऑब्जर्व भी कर सकती है, ये देखने में अभी वक्त लग सकता है कि कंपनियां इसे ग्राहकों पर डालती हैं या नहीं.
(खबर अभी अपडेट हो रही है..)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.