Araria Success Story: अररिया के किसान बाबा रवीन्द्र यादव बकरी पालन से सीजन में 2 लाख रुपये कमा रहे हैं. किसान ने बताया कि उनके इलाके में बकरी पालन को ‘गरीबों का एटीएम’ कहा जाता है. यहां पर ब्लैक बंगाल, बरबरी, जमुनापारी बकरियों का किसान पालन करते हैं. आइये जानते हैं बकरी पालन कैसे करें.
किसान बाबा रवीन्द्र यादव ने बताया कि अररिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी पालन किसान तेजी से कर रहे हैं. यह किसानों के लिए एक मुनाफे का सौदा भी साबित हो रहा है. इसे उनके इलाके में ‘गरीबों का एटीएम’ के नाम से भी जाना जाता है. क्योंकि इसमें कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि आजकल बकरियों का हाट बाजार हर जगह आसानी से उपलब्ध है. ऐसे में पशुपालकों के आय के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प बन गया है. बकरी पालन पशुपालकों को कम समय में अच्छा मुनाफा देती है. चाहे किसान बकरियां बेचकर मुनाफा कमाएं या दूध का उत्पादन करके मुनाफा कमाए. उन्होंने करीब 10 साल पहले मात्र 7-8 बकरियों के साथ इस व्यवसाय की शुरुआत की थी और आज वे एक सीजन में 1 से 2 लाख रुपए तक की कमाई घर बैठे आसानी से कर लेते हैं.
बेहद कम लागत में शुरू होता है ये व्यवसाय
किसान रवीन्द्र यादव ने लोकल 18 से बताया कि यह व्यवसाय बेहद कम लागत में शुरू किया जा सकता है. वर्तमान में उनके पास 10 बकरियां हैं. जहां आमतौर पर एक बकरी एक सीजन में दो बच्चे देती है. अगर वो ‘खस्सी‘ (बकरा) है तो उसकी बिक्री लगभग 8 से 10 हजार रुपए में आसानी से हो जाती है. इस तरह वह घर बैठे बिना कुछ किए हुए 1 से 2 लाख रुपए आसानी से कमा लेते हैं. बता दें कि बिहार के अररिया में ब्लैक बंगाल, बरबरी, जमुनापारी, बीटल, सिरोही किस्म की बकरियों का पालन बड़े पैमाने पर किया जाता है.
मार्केट में बकरियों की हमेशा रहती है डिमांड
किसान रवीन्द्र यादव बताते हैं कि बाजार में खस्सी की हमेशा अच्छी मांग रहती है, जिससे उनकी बिक्री पर भी अच्छा मुनाफा मिलता है. इसके अलावा, बकरी का दूध बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसकी भी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय होती है. बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, खासकर उन किसानों के लिए जिनके पास सीमित पूंजी है. यह उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक रूप से सशक्त करने का एक प्रभावी तरीका साबित हो रहा है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.