Success Story : दिल्ली की रहने वाली दीपा टंडन की ‘चटोरी रसोई’ लॉकडाउन में शुरू हुई थी. आज वह दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल तक पहुंच गई हैं. उनके द्वारा हेल्दी फूड आइटम बिना केमिकल और प्रिजर्वेटिव के तैयार किए जाते हैं. उन्होंने इस बिजनेस को अपने बच्चों के आइडिया से शुरू किया था.
दीपा टंडन द्वारा एक छोटे से घर की रसोई से उठी खुशबू आज दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित मंच दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल तक पहुंच चुकी है, जहां उनकी हेल्दी कॉफी, ब्राउनी और मल्टीग्रेन रैप ने लोगों का दिल जीत लिया. यह सिर्फ एक बिजनेस की कहानी नहीं बल्कि उस हिम्मत, जुनून और विश्वास की दास्तान है, जो बताती है कि जब नीयत लोगों को स्वाद के साथ सेहत देने की हो, तो एक साधारण रसोई भी असाधारण सफलता की शुरुआत बन सकती है.
बच्चों ने दी थी सलाह
दीपा टंडन बताती हैं कि उनके परिवार में उनके पति हैं. दो बेटियां हैं, दोनों की शादी हो चुकी है, लेकिन लॉकडाउन में सभी एक साथ घर में थे. उसी वक्त वह अपने बच्चों को और पति को रोज नया कुछ ना कुछ बनाकर खिलाता थी. तब उनकी बेटियों ने उन्हें सलाह दी बिजनेस शुरू करने की. तब कुछ नहीं पता था कि कैसे शुरू करें, कहां से शुरू करें तो उन्होंने अपना चटोरी रसोई नाम से पहले इंस्टाग्राम पेज बनाया.
दीपा ने इस बिजनेस को छोटे-छोटे फेस्टिवल्स में स्टॉल लगाकर बेचना शुरू किया. ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से बिजनेस को उन्होंने चलाना शुरु कर दिया. देखते ही देखते इनका मिक्स वेजिटेबल अचार ज्यादा बिकने लगा क्योंकि सर्दियों में वह लोगों को खूब पसंद आता है. जबकि दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल में उनकी कॉफी और स्नेक्स और मल्टीग्रेन रैप खूब बिका.
केमिकल और प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं
दीपा टंडन ने बताया कि वह लोगों को स्वाद के साथ सेहत देना चाहती है, इसलिए उन्होंने अपने सभी फूड आइटम को खुद घर में तैयार किया है. मसाला तक खुद बनाती है. उनका केक, ब्राउनी, कॉफी अचार या फिर किसी भी फूड आइटम में केमिकल और प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. कुछ आइटम इनके ऐसे हैं जो पूरी तरह से अंडा रहित है. यही नहीं, उन्होंने कीमत भी काफी सस्ती रखी है, ताकि लोगों को खरीदने में भी दिक्कत ना हो. वह कहती है कि अगर कोई भी उनकी चटोरी रसोई से घर का बना हुआ कोई भी फूड आइटम ऑर्डर करना चाहता है तो उनके मोबाइल नंबर 9818590306 पर कर सकता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.