Dry Fruit Business: बिजनेस मेन अब्दुल सादिक बागवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले में मिठाई की दुकान का संचालन करता था. लेकिन इस मिठाई की दुकान से मुझे घाटा हो गया था. मैंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार ₹500000 का लोन लेकर ड्राई फ्रूट का व्यवसाय शुरू किया था. अभी मेरे यहां पर देश-विदेश के ड्राई फूड भी मिलते हैं.
बिजनेसमैन ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को ड्रायफुट की दुकान का संचालन करने वाले बिजनेस मेन अब्दुल सादिक बागवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले में मिठाई की दुकान का संचालन करता था. लेकिन इस मिठाई की दुकान से मुझे घाटा हो गया था. मैंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार ₹500000 का लोन लेकर ड्राई फ्रूट का व्यवसाय शुरू किया था. अभी मेरे यहां पर देश-विदेश के ड्राई फूड भी मिलते हैं. जो लोगों को पसंद आती हैं और लोग खरीदने के लिए आ रहे है. 20 साल से दुकान का संचालन कर रहा हूं. पहले मेरे दादा के द्वारा ड्राई फ्रूट की दुकान का संचालन किया जाता था. उनसे ही मुझे प्रेरणा लेकर ड्राइफ्रूट की दुकान की शुरुआत की थी. आज मेरी हर साल 6 से 7 लाख रुपए की सालाना कमाई हो जाती है और मेरे यहां पर ₹200 किलो से लेकर तो ₹3000 किलो तक ड्राई फ्रूट मिलते हैं. काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, सफेद मूसली, केसर, खजूर और कई प्रकार के आइटम बेचता हूं.
8 लोगों को देते हैं रोजगार
शुरुआती दौर में जब दुकान की शुरुआत हुई थी तो मेरे दो बेटे और मैं खुद ही दुकान संभालता था. लेकिन अब मेरा बिजनेस बढ़ गया है तो मैं आठ लोगों को रोजगार देता हूं. मेरा लक्ष्य स्थानीय लोगों को रोजगार देना है. इसके लिए मैं ड्राई फ्रूट की दुकान का संचालन कर रहा हूं और समय-समय पर मैं नवाचार करते जाता हूं, जिससे मेरी और भी आमदनी बढ़ रही है.
About the Author
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.