Success Story : चीन के हेनान प्रांत में जन्मी डोंग ना साल 2012 मां बनी. उस समय उनके पास न कोई स्थायी नौकरी थी और न ही बैंक बैलेंस. डोंग बताती हैं कि स्थिति इतनी बदतर थी कि उन्हें बच्चे का पेट भरने के लिए रिश्तेदारों के आगे हाथ फैलाने पड़े.
डोंग ना का न्यू चाइना सटाइल नामक ब्रांड आज चीन में खूब लोकप्रिय है.
1990 के दशक में चीन के हेनान प्रांत में जन्मी डोंग ना साल 2012 मां बनी. उस समय उनके पास न कोई स्थायी नौकरी थी और न ही बैंक बैलेंस. डोंग बताती हैं कि स्थिति इतनी बदतर थी कि उन्हें बच्चे का पेट भरने के लिए रिश्तेदारों के आगे हाथ फैलाने पड़े. अपनी उम्र के बाकी युवाओं को जहां बेफिक्र घूमते देखतीं, वहीं डोंग के कंधों पर एक नन्ही जान की जिम्मेदारी थी. हालातों के आगे टूटने की बजाय उन्होंने ठाना कि वे गरीब जरूर हैं, लेकिन उनका बच्चा गरीबी में नहीं पलेगा.
सड़क किनारे लगाई स्टाल
डोंग ने ₹9,240 (700 यूआन) रुपये लगाकर नाइट मार्केट में सड़क किनारे एक छोटा सा स्टॉल लगाया.डोंग सुबह 5 बजे माल खरीदने के लिए निकलती थीं और रात भर सब्जी बाजार के बाहर कपड़े बेचती थीं. वे भारी सामान लादकर स्टाल तक लाती. कपड़े खरीदने से बेचने तक वे खूब खपती और बस 3-4 घंटे की नींद ले पाती. वे अपने बच्चे को स्ट्रॉलर पर अपने साथ ही रखती.
स्टॉल बदला रिटेल स्टोर में
डोंग की मेहनत रंग लाई और उनका छोटा सा स्टॉल धीरे-धीरे रिटेल स्टोर्स में बदल गया. उन्होंने बाजार की नब्ज पहचानी और पारंपरिक चीनी शैली को आधुनिक डिजाइनों के साथ जोड़कर एक “न्यू चाइनीज-स्टाइल” क्लॉथिंग ब्रांड तैयार किया. आज चीन के हर बड़े शहर में उनके स्टोर हैं. उनकी डिजाइन की गई ड्रेसेस खूब पसंद की जा रही हैं. दक्षिण चीन मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, डोंग अब सालाना 20 से 57 करोड़ रुपये तक कमा रही हैं और इस साल उनका लक्ष्य अपनी सेल को 114 करोड़ रुपये (100 मिलियन युआन) तक पहुंचाने का है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.