Strawberry farming : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों के लिए आय बढ़ाने का नया रास्ता बन रही है. उद्यानिकी विभाग किसानों को एक लाख रुपये तक का अनुदान देकर इस फसल के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. किसान लाल बहादुर सिंह ने धान छोड़कर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की और शुरुआती ट्रायल से ही अच्छा मुनाफा कमाया. अब वे ढाई एकड़ में खेती कर 6–7 लाख रुपये तक कमाई की उम्मीद कर रहे हैं. स्ट्रॉबेरी 400 रुपये किलो तक बिक रही है, जिससे यह फसल किसानों के लिए लाभकारी विकल्प बनती जा रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.