Ranchi Success Story : रांची की पूनम 150 से ज्यादा वैरायटी की नमकीन और 20 वैरायटी के पापड़ बनाती हैं, उनका ईगल ब्रांड कई जिलों में लोकप्रिय है और वे 12 महिलाओं को रोजगार भी देती हैं. आज उनका लाखों का टर्नओवर है.
बिजनेस के समय लोगों ने मारा ताना
पूनम ने बताया कि उनके यहां आलम यह है कि अब लोगों का खाना इनके पापड़ या फिर अचार के बगैर अधूरा लगता है. उन्होंने बताया कि जब ये काम करना शुरू किया था, तब लोगों ने ताना भी मारा की पापड़ बेचने वाले तो बहुत हैं. इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने इतनी वैरायटी और ऐसी क्वालिटी रखी की अब अन्य जिलों तक उनका माल सप्लाई हो रहा है. इसके साथ ही लोगों ने उनका नाम भी पापड़ वाली दीदी रख दिया. उन्होंने बताया कि यह उनका खुद का ब्रांड है, जिसे ‘ईगल ब्रांड, पापड़ों का बाप’ लोग कहते हैं.
व्रत में रहने वालों का है सबसे पसंदीदा
पूनम बताती हैं कि इस प्रोफेशन में 20 साल से अधिक हो चुके हैं. यही कारण है कि अब वह लोगों का भरोसा पूरी तरह जीत चुकी हैं. इन 20 सालों में अनगिनत कस्टमर उनके बने हैं. जो लंच में हमारे पापड़ ही खाना पसंद करते हैं. उन्होंने बताया कि वह खासतौर पर जैन और व्रत करने वाली महिलाओं के लिए भी अलग से पापड़ बनाती हैं, जिनमें प्याज, लहसुन कुछ नहीं होता और साथ में सेंधा नमक का इस्तेमाल होता है. साबूदाना और आलू पापड़ यह उनके लिए स्पेशल बनाती हैं.
पूनम ने बताया कि खासकर जब तक कोई त्यौहार होता है तो अन्य जिलों से भी काफी अधिक डिमांड बढ़ जाती है. एक दिन में आराम से 20 से 25 पैकेट पापड़ तक की बिक्री हो जाती है और कई बार तो एक बार 40 से 50 पैकेट पापड़ का ऑर्डर बाहर के जिले के लोग करते हैं. वहीं, अगर नमकीन की बात की जाए तो उनके यहां मूंगफली नमकीन से लेकर शेव भुजिया हर एक चीज की वैरायटी मिल जाएगी. खाने में आप बता नहीं पाएंगे कि बाजार का ब्रांडेड है या उनका.
परिवार को बताया प्रेरणा का स्रोत
उन्होंने बताया कि आज उनके इस बिजनेस में लाखों का टर्नओवर है. इसमें खासतौर पर उनके बच्चे और उनके परिवार का बहुत बड़ा सहयोग है. उनकी बेटी सभी कामों में उनका सहयोगी करती है और मोटिवेट भी करती है. उनके यहां नमकीन बनाने का काम उनके साथ कई सारी महिलाएं भी करती हैं. आज उनको भी रोजगार का अवसर मिला है. ऐसे में वह 10 से 12 महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने का भी काम कर रही हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.