- Hindi News
- Business
- US Iran 2 Week Ceasefire: Pakistan Stock Market Records Historic 14,000 Point Surge | KSE 100 Jumps 9.34%
- कॉपी लिंक
अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद आज (8-अप्रैल,बुधवार) पाकिस्तान के शेयर बाजार में 14,000 अंको की रिकॉर्ड तेजी आई। कराची स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स कराची 100 (KSE) 14,162.58 अंक यानी 9.34% की तेजी के साथ 165,836.05 के स्तर पर बंद हुआ।
इस जबरदस्त तेजी के बाद एक्सचेंज के नियमों के तहत ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। यह KSE-100 इंडेक्स के इतिहास में किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी बढ़त मानी जा रही है। इससे पहले कराची स्टॉक एक्सचेंज में इतनी बड़ी तेजी कभी नहीं देखी गई थी।
सीजफायर पाकिस्तान के बाजार में तेजी की वजह
- अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिन से जारी जंग पर 2 हफ्ते के लिए ब्रेक लग गया है। दोनों देशों ने पाकिस्तान-चीन की मध्यस्थता के बाद इस सीजफायर पर सहमति जताई है।
- समझौते के तहत अमेरिका, इजराइल और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकेंगे, साथ ही ईरानी सेना की मदद से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।
- इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को तबाह करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से रास्ता नहीं मिला तो वह ईरान की पूरी सभ्यता खत्म कर देंगे।
2 मार्च को इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट आई थी
इससे पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में पिछले कुछ हफ्तों से भारी अस्थिरता देखी जा रही थी। KSE-100 इंडेक्स एक दिन पहले 7 अप्रैल को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था।
हालांकि, इससे पहले 2 मार्च को इसमें 16,089 अंकों यानी करीब 9.57% की बड़ी गिरावट आई थी। यह इसके इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट में से एक थी। यह गिरावट पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते आई थी।
अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद में हो सकती है आगे की बातचीत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह युद्धविराम अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का रास्ता खोलने के लिए किया गया है। संभावित बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो सकती है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि यह युद्धविराम तुरंत प्रभाव से लागू होगा और बातचीत का उद्देश्य एक अंतिम समझौते तक पहुंचना है।
भारत का सेंसेक्स 2946 अंक चढ़कर 77,563 पर बंद
सीजफायर के ऐलान से आज भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी आई। सेंसेक्स 2946 अंक (3.95%) चढ़कर 77,563 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 874 अंक (3.78%) ऊपर है, ये 23,997 पर बंद हुआ।
आज ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही। निफ्टी का ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी इंडेक्स 5% ऊपर बंद हुए।

एशियाई बाजार में भी तेजी रही
साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6.87% चढ़कर 5,872 पर बंद हुआ। जापान का निक्केई 5.39% चढ़कर 56,308 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.09% चढ़कर 25,893 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट 2.69% बढ़कर 3,995 पर पहुंच गया है।
अमेरिकी बाजार में 7 अप्रैल को मिला जुला कारोबार
डाउ जोन्स 85 अंक (0.18%) गिरकर 46,548 के स्तर पर बंद हुआ। टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.098% चढ़कर 22,017 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 5 अंक (0.076%) बढ़कर 6,616 पर बंद हुआ।
ये खबर भी पढ़ें…
सेंसेक्स 2946 अंक चढ़कर 77,563 पर बंद: निफ्टी 874 अंक बढ़ा; ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही

अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद आज यानी बुधवार 8 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 2946 अंक (3.95%) चढ़कर 77,563 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 874 अंक (3.78%) ऊपर है, ये 23,997 पर बंद हुआ।
आज ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही। निफ्टी का ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी इंडेक्स 5% ऊपर बंद हुए। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
