Uttar Pradesh Gold Silver Rate : सर्राफा बाजार में आज भी सोने की कीमतों में वृद्धि देखी गई है. लखनऊ में शनिवार को सोना 1560 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है, लेकिन आज चांदी की कीमत में कमी आई है. वाराणसी में 24 कैरेट सोने की कीमत 1470 रुपये प्रति ग्राम की तेजी के बाद 1,58,770 रुपये हो गई. लखनऊ में सोना 1560 रुपये उछलकर 1,61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मेरठ में आज इसकी कीमत 1,61,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. चांदी घटकर 3,35,000 रुपये प्रति किलो हो गई है. लोकल 18 से बात करते हुए वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय अग्रवाल बताते हैं कि रोज-रोज बदलती कीमतों से खरीदार और दुकानदार दोनों ही परेशान हैं.
कितना उछला 22 कैरेट सोना
शनिवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत में फिर उछाल आया है. बाजार खुलने के साथ आज 22 कैरेट सोना 1350 रुपये तेजी के बाद 1,45,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसके पहले 23 जनवरी को इसका भाव 1,44,200 रुपये था. बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज उसका भाव 1020 रुपये बढ़कर 1,19,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है.
खरीदार-दुकानदार दोनों परेशान
शनिवार को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट आई है. 5,000 रुपये प्रति किलो टूटकर अब चांदी 3,35,000 रुपये प्रति किलो हो गई. इसके पहले 23 जनवरी को इसकी कीमत 3,40,000 रुपये प्रति किलो थी. वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण सर्राफा बाजार में भी सन्नाटा छाया हुआ है. रोज-रोज बढ़ते भाव से खरीदार और दुकानदार दोनों ही परेशान हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.