Last Updated:
एक ट्रेन ऐसी है जो एक ही समय पर तीन अलग-अलग स्टेशनों से गुजरती है. सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन यह पूरी तरह सच है.यही रेलवे की स्मार्ट प्लानिंग का कमाल है. यह खास ट्रेन है अवध असम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15909/15910),जो भारत की सबसे लंबी दूरी वाली रोजाना चलने वाली ट्रेन है.
सबसे लंबी दूरी तय करती है यह ट्रेन.
रेलवे की ट्रेनें तीन तरह की होती हैं. लोकल ट्रेनें पास-पड़ोस के शहरों को जोड़ती हैं. छोटी दूरी की ट्रेनें 24 घंटे से कम समय में सफर पूरा करती हैं और एक समय में सिर्फ एक स्टेशन पर होती हैं. लंबी दूरी की ट्रेनें 24 घंटे से ज्यादा का सफर करती हैं, इसलिए एक समय में दो स्टेशनों पर मौजूद रह सकती हैं. अगर सफर 48 घंटे या उससे ज्यादा लंबा होता है, तो ट्रेन एक ही समय में तीन स्टेशनों पर दिखाई दे सकती है. ऐसी ट्रेनें रोज चलती हैं. कई ट्रेनें एक साथ दो स्टेशनों से गुजरती हैं, लेकिन तीन स्टेशनों वाली सिर्फ एक ट्रेन है.
यह खास ट्रेन है अवध असम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15909/15910),जो भारत की सबसे लंबी दूरी वाली रोजाना चलने वाली ट्रेन है. यह असम के डिब्रूगढ़ से राजस्थान के लालगढ़ तक जाती है. कुल दूरी करीब 3,100 किलोमीटर है और पाकिस्तान बॉर्डर के बहुत करीब से गुजरती है. इस ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे को सात रेक (ट्रेन सेट) चाहिए होते हैं. क्योंकि सफर चार दिन का होता है. दोनों तरफ से तीन-तीन ट्रेनें चलती हैं और एक एक्स्ट्रा रेक रखा जाता है.
अब समझिए कैसे होता है यह कमाल. डिब्रूगढ़ से अवध असम एक्सप्रेस सुबह 10:20 बजे चलती है. ठीक उसी समय सुबह 10:45 बजे बिहार के कटिहार जंक्शन से एक ट्रेन निकलती है, जो डिब्रूगढ़ से एक दिन पहले चली थी और लालगढ़ की तरफ जा रही होती है. इसी दौरान सुबह 10:38 बजे उत्तर प्रदेश के बरेली स्टेशन से तीसरी ट्रेन गुजरती है, जो डिब्रूगढ़ से दो दिन पहले चली थी.
इस तरह एक ही समय में तीन अलग-अलग स्टेशनों डिब्रूगढ़, कटिहार और बरेली पर अवध असम एक्सप्रेस होती है.यह कोई जादू नहीं, बल्कि रेलवे की लंबी दूरी वाली ट्रेनों की खास व्यवस्था है. यह ट्रेन पूर्वोत्तर भारत को राजस्थान से जोड़ती है और लाखों यात्रियों की जरूरत पूरी करती है. रेलवे की ऐसी प्लानिंग से यात्रा सुचारू, समय पर और सुरक्षित बनी रहती है. यह ट्रेन न सिर्फ दूरी तय करती है, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम भी करती है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.