- Hindi News
- Business
- Bill Gates Out Of India AI Summit After Epstein Files Mention; Govt Stands With Victims
- कॉपी लिंक
बिल गेट्स 16 फरवरी को भारत आ चुके हैं। (फाइल फोटा)
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स अब भारत में चल रहे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ में शामिल नहीं होंगे। NDTV के अनुसार सरकारी सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन के साथ जुड़े विवादित दस्तावेजों (एपस्टीन फाइल्स) में बिल गेट्स का नाम आने के बाद सरकार ने उनके निमंत्रण पर फिर से विचार किया है।
सूत्रों ने बताया कि यह फैसला नैतिकता के आधार पर लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह इस मामले में ‘पीड़ितों के साथ खड़ी है’। इसी के चलते समिट के मुख्य वक्ताओं की सूची से अब गेट्स का नाम हटा दिया गया है। यह हफ्ता भर चलने वाला एक बड़ा आयोजन है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य पर चर्चा होनी है।

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स एक्सपो में शामिल होने के लिए 16 फरवरी को भारत आ चुके हैं।
एपस्टीन फाइल्स में क्या है बिल गेट्स का जिक्र? जेफ्री एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर था, जिस पर यौन अपराधों और नाबालिगों की तस्करी के गंभीर आरोप थे। 2019 में जेल में उसकी आत्महत्या के बाद, हाल ही में उससे जुड़े कई क्लासीफाइड दस्तावेज सार्वजनिक किए गए हैं। जनवरी में जारी हुई फाइलों में बिल गेट्स का नाम भी सामने आया था।
इन फाइलों में दावा किया गया है कि एपस्टीन और गेट्स के बीच गहरे संबंध थे। दस्तावेजों के मुताबिक, एपस्टीन ने कथित तौर पर गेट्स के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स और अन्य निजी गतिविधियों में मदद की थी। हालांकि, बिल गेट्स ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इन मुलाकातों पर अफसोस जताया है।
गेट्स ने मांगी माफी: कहा- ‘हर उस मिनट का पछतावा है’ ऑस्ट्रेलिया को दिए एक इंटरव्यू में बिल गेट्स ने इस विवाद पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैंने एपस्टीन के साथ जो भी समय बिताया, मुझे उसका पछतावा है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। गेट्स पहले भी कह चुके हैं कि उन्होंने एपस्टीन से केवल चैरिटी और फंडरेजिंग के सिलसिले में मुलाकात की थी, लेकिन अब वो इसे एक बड़ी गलती मानते हैं।
समिट में अब कौन-कौन होगा शामिल? इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचई और ओपन-एआई के सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हो रहे हैं। सरकार इस इवेंट के जरिए भारत को ग्लोबल AI हब के रूप में पेश करना चाहती है। गेट्स के हटने के बाद अब टेक जगत की अन्य बड़ी हस्तियों पर नजर रहेगी।
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
