- कॉपी लिंक
माना जा रहा है कि न्यूयॉर्क में एक लग्जरी अपार्टमेंट की खरीद से जुड़े पैसों के लेनदेन के मामले में उनसे पूछताछ होनी है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) जल्द ही रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को नया समन जारी करेगा। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए उन्हें फिर से बुलाया जाएगा।
68 साल की पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी को 9 फरवरी को जांच एजेंसी के सामने पेश होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचीं। अधिकारियों के मुताबिक, अब उन्हें जल्द ही दोबारा बुलाया जाएगा।
न्यूयॉर्क में एक लग्जरी अपार्टमेंट की खरीद से जुड़ा है मामला माना जा रहा है कि न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक लग्जरी अपार्टमेंट (कंडोमिनियम) की खरीद से जुड़े पैसों के लेनदेन के मामले में उनसे पूछताछ होनी है। ED ने हाल ही में इस मामले में रिलायंस कम्युनिकेशन (RCOM) के पूर्व प्रेसिडेंट पुनीत गर्ग को भी गिरफ्तार किया था।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एजेंसी ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी और वित्तीय गड़बड़ियों के कई मामलों की जांच के लिए हाल ही में एक SIT का गठन किया है।

अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) के खिलाफ 40,000 करोड़ रुपए के बैंकिंग और कॉर्पोरेट फ्रॉड की जांच के लिए SIT का गठन किया है।
अनिल अंबानी ग्रुप के खिलाफ फ्रॉड-केस के लिए SIT गठित एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (ADAG) और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ 40,000 करोड़ रुपए के बैंकिंग और कॉर्पोरेट फ्रॉड की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है।
9 फरवरी को आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी दी कि यह टीम सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों के बाद बनाई गई है। कोर्ट ने मामले की निष्पक्ष और जल्द से जल्द जांच करने को कहा था।
₹12,000 करोड़ की संपत्ति पहले ही हो चुकी है अटैच ED पिछले साल से अनिल अंबानी और उनके ADAG ग्रुप की कंपनियों की जांच कर रही है। अब तक प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत तीन एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की जा चुकी हैं।
एजेंसी अब तक ग्रुप की लगभग 12,000 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क यानी अटैच कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि SIT आने वाले दिनों में कुछ और नई ECIR दर्ज कर सकती है।
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
