BSE Share News: बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का शेयर 10 फरवरी को जोरदार तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है और इसने नया रिकॉर्ड हाई छू लिया है. यह उछाल कंपनी के Q3FY26 के बेहद मजबूत नतीजों के बाद देखने को मिला, जिससे निवेशकों में जबरदस्त उत्साह है. शेयर 6% से ज्यादा उछलकर ₹3,178.40 के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस ₹2,985.10 था. वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 174% बढ़कर ₹601.81 करोड़ हो गया है. वहीं, रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस करीब 62% बढ़कर ₹1,244.10 करोड़ पहुंच गया और नेट प्रॉफिट मार्जिन 26% से बढ़कर 45% हो गया है.
शेयर में 6 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाई है और सुबह के ट्रेडिंग में ये 3178.40 रुपये के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया जबकि कल का क्लोजिंग प्राइस 2985.10 रुपये था. कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट इस तिमाही में 601.81 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की इसी तिमाही के 219.67 करोड़ रुपये से 174 फीसदी ज्यादा है. रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस भी करीब 62 फीसदी बढ़कर 1244.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. नेट प्रॉफिट मार्जिन भी 26 फीसदी से बढ़कर 45 फीसदी हो गया है.
कंपनी के नतीजे बेहतर
ऑपरेटिंग लेवरेज की वजह से EBITA मार्जिन में 443 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी हुई और ये 60.8 फीसदी पर पहुंच गया. प्रॉफिट में इतनी तेजी आने की वजह इक्विटी डेरिवेटिव्स में अच्छी ग्रोथ, लिस्टिंग और म्यूचुअल फंड ट्रांजेक्शंस का बढ़ना है. साथ ही अन्य इनकम भी मजबूत रही और एसएंडपी गेन से पहले से ज्यादा मार्केट शेयर मिला.
ब्रोकरेज ने दी बाय रेटिंग
ब्रोकरेज हाउस की बात करें, तो जेफरीज ने टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3050 रुपये कर दिया है लेकिन ‘होल्ड’ रेटिंग बरकरार रखी है जो पिछले बंद से 2 फीसदी से ज्यादा अपसाइड दिखाता है. उन्होंने FY26 से FY28 तक ईपीएस अनुमान 4 से 7 फीसदी बढ़ाए हैं. नुवामा ने ‘बाय’ कॉल बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को 3760 रुपये कर दिया है जो पिछले बंद से लगभग 26 फीसदी ऊपर है. उन्होंने FY26/27/28 के ईपीएस अनुमान 8.2 फीसदी, 21.9 फीसदी और 21.1 फीसदी बढ़ाए हैं.
ब्रोकरेज का कहना है कि मार्केट शेयर गेन से निकट भविष्य में ग्रोथ अच्छी रहेगी लेकिन नए प्रोडक्ट्स पर विजिबिलिटी कम है जिससे FY29 के बाद ग्रोथ सीमित हो सकती है. नतीजे अनुमानों से बेहतर आए हैं टॉपलाइन 5 फीसदी ज्यादा और प्रॉफिट भी ऊपर रहा. ये मजबूत परफॉर्मेंस दिखाती है कि बीएसई का बिजनेस अच्छा चल रहा है खासकर डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट में. निवेशकों के लिए ये अच्छी खबर है क्योंकि शेयर रिकॉर्ड हाई पर है और ब्रोकरेज टारगेट भी ऊपर कर रहे हैं. पिछले कुछ समय में कैपिटल मार्केट स्टॉक्स अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और बीएसई का ये रन मजबूत बुनियाद पर है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह के लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.