- कॉपी लिंक
एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) के मेंबर्स अब जल्द ही नए मोबाइल एप के जरिए UPI से PF का पैसा निकाल सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO यह एप मार्च-अप्रैल 2026 में लॉन्च कर सकती है। अभी इसका ट्रायल चल रहा है और टेक्निकल गड़बड़ियां दूर की जा रही हैं।
नया EPFO एप, UMANG एप से अलग होगा। यह एप सब्सक्राइबर के बैंक अकाउंट से लिंक रहेगा। इसके अलावा यह BHIM एप और दूसरे UPI एप्स से भी लिंक होगा। जिससे मेंबर्स को PF का पैसा UPI के जरिए सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी।
इसके लिए मेंबर्स को एप में लॉगिन करना होगा। जिसमें मेंबर अपना एलिजिबल EPF बैलेंस देख सकेंगे। फिर UPI PIN डालकर ट्रांजेक्शन पूरा कर सकेंगे। पैसा सीधे सीडेड बैंक अकाउंट में आ जाएगा। पासबुक बैलेंस चेक करने जैसी अन्य सर्विसेज भी एप में मिलेंगी।
एप का ट्रायल और तैयारी
EPFO 100 डमी अकाउंट्स से ट्रायल कर रहा है। टेस्टिंग के बाद कोई गड़बड़ी आए तो ठीक की जा रही है। लेबर मिनिस्ट्री इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
EPFO के एक टॉप ऑफिसर ने बताया, EPF का कुछ हिस्सा फ्रोज रहेगा, बड़ा हिस्सा बैंक अकाउंट में UPI से निकाला जा सकेगा। एप लॉन्च मार्च-अप्रैल में किया जाएगा।
मेंबर्स को क्या फायदा मिलेगा
यह सुविधा PF निकासी को आसान और तेज बनाएगी। बीमारी, शिक्षा, शादी, घर जैसी जरूरतों के लिए जल्दी पैसा मिल सकेगा। EPFO सर्विसेज को बैंकिंग लेवल पर लाने की कोशिश है। मौजूदा UMANG और UAN पोर्टल भी चलते रहेंगे, नई एप अलग से आएगी।
PF निकासी की फिलहाल क्या व्यवस्था है
अभी EPFO में UAN पोर्टल या UMANG एप से क्लेम फाइल करके PF निकालते हैं। इन दोनों प्रोसेस में थोड़ा समय लगाता है। हर साल 5 करोड़ से ज्यादा क्लेम सेटल होते हैं, जिसमें ज्यादातर EPF विड्रॉल के रहते हैं।
ऑटो-सेटलमेंट से कोविड में 3 दिन में क्लेम सेटल होने लगा था। लिमिट भी 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। लेकिन EPFO बैंकिंग लाइसेंस नहीं होने से डायरेक्ट विड्रॉल नहीं दे सकता।
EPFO के करीब 8 करोड़ मेंबर्स हैं
EPFO के करीब 8 करोड़ मेंबर्स हैं। यह रिटायरमेंट फंड मैनेज करता है। ऑनलाइन सर्विसेज पहले से ही मजबूत हैं, लेकिन UPI इंटीग्रेशन से और सुविधा बढ़ेगी।
सरकार EPFO 3.0 अपग्रेड के तहत डिजिटल क्लेम, फास्टर वेरिफिकेशन जैसी चीजें ला रही है। UPI विड्रॉल अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है।
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
