भारत में सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाकर नया साइबर फ्रॉड सामने आया है. इसमें धोखेबाज पे कमिशन में सैलरी बढ़ोतरी का झांसा देकर उनके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल रहे हैं. सरकार ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी है. उन्होंने बताया कि धोखेबाज व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर एपीके फाइल का लिंक क्लिक करने के लिए कह रहे हैं. लिंक क्लिक करने के बाद मोबाइल का कंट्रोल फ्रॉड करने वालों के पास चला जाता है. सरकार ने साफ कहा कि वह कभी भी व्हाट्सएप पर एपीके फाइल नहीं भेजती. सैलरी, पेंशन या पे कमिशन की जानकारी हमेशा ऑफिसियल वेबसाइट से ही लें. पे कमिशन की ऑफिसियल वेबसाइट भी लॉन्च कर दी गई है. सरकारी कर्मचारी और अन्य लोग इसमें फीडबैक दे सकते हैं. सरकार ने सलाह दी है कि अनजान नंबर से आए मैसेज और लिंक पर कभी क्लिक न करें. सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक से बचें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.