बाजार में आज सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया. 24 कैरेट सोना एक लाख 61 हजार प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है. 22 कैरेट सोना करीब एक लाख 48 हजार प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. 18 कैरेट का भाव भी एक लाख 31 हजार प्रति 10 ग्राम के आसपास है. चांदी की कीमतों में फिलहाल थोड़ी स्थिरता है. चांदी करीब दो लाख 70 हजार प्रति किलो बिक रही है. हालांकि पहले यह इससे भी ज्यादा स्तर छू चुकी है. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में दाम में मामूली फर्क है. लेकिन कुल मिलाकर सोना ऊंचे स्तर पर बना हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात, डॉलर की मजबूती, युद्ध जैसे हालात और केंद्रीय बैंकों की नीतियों का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ता है. मार्केट एक्सपर्ट मानते हैं कि सोना लंबी अवधि का निवेश है.आने वाले वर्षों में दाम और बढ़ सकते हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.