Gold Rate Today: कभी धड़ाम, फिर उछाल और फिर गिरावट! सोना-चांदी के खेल में उलझे खरीदार, जाने आज के रेट
आज 13 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिला. हाल के दिनों में पहले रिकॉर्ड हाई, फिर तेज गिरावट और उसके बाद हल्का उछाल -इस उतार-चढ़ाव ने निवेशकों और खरीदारों को उलझन में डाल दिया है. फिलहाल 24 कैरेट सोना करीब एक लाख 58 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग एक लाख 45 हजार 300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं चांदी की कीमत दो लाख 95 हजार 100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है. याद दिला दें कि 29 जनवरी को सोने ने एक लाख 93 हजार प्रति 10 ग्राम और चांदी ने तार लाख 20 हजार प्रति किलो का रिकॉर्ड हाई बनाया था. यानी मौजूदा भाव रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ चुके हैं. एमसीएक्स पर भी हाल में बड़ी गिरावट देखी गई. एक ही दिन में चांदी करीब 10% और सोना करीब 3% टूटा था. हालांकि अब बाजार में थोड़ा स्थिरता के संकेत भी दिख रहे हैं.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.