Kota Brother’s Success Story: कोटा के छात्र प्रियेश और अमरेश यादव ने साल 2019 में केवल ₹40,000 से “थापा जी मोमोज” की शुरुआत की, जो आज लाखों छात्रों और स्थानीय लोगों की पहली पसंद बन चुका है. कोटा में चार स्टॉल और तीन आउटलेट संचालित हैं, जहां रोजाना सैकड़ों लोग स्वाद और गुणवत्ता का आनंद लेते हैं. बिजनेस सालाना 2 से 2.5 करोड़ रुपये की आय दे रहा है और 2025 में एक ही दिन में 2200 से अधिक ऑर्डर लेकर नया कीर्तिमान बनाया. देशभर से 450+ फ्रेंचाइजी रिक्वेस्ट मिली हैं और दिसंबर 2026 तक 50 नए आउटलेट खोलने की योजना है. थापा जी मोमोज अब युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.