कम बजट में व्यवसाय शुरू करने के लिए मेडिकल स्टोर बेहतर विकल्प है. यह हर समय चलने वाला क्षेत्र है. इसके लिए ड्रग लाइसेंस अनिवार्य है और तय मानकों को पूरा करना होता है. आधार, पैन, शैक्षिक प्रमाणपत्र, डी/बी फार्मा डिग्री व दुकान के दस्तावेज जरूरी हैं. सही लोकेशन से मुनाफा बढ़ता है.
ऐसे में कम बजट में शुरू होने वाले अच्छे व्यवसाय में से मेडिकल स्टोर का व्यवसाय एक अच्छा विकल्प है. यह एक ऐसा व्यवसाय है जिसकी जरूरत हर व्यक्ति को होती है और इसके साथ ही यह हर मौसम में बिना प्रभावित हुए चलने वाला व्यवसाय माना जाता है. अन्य दूसरे व्यवसाय के मुकाबले यह काफी अच्छा और बजट फ्रेंडली बिजनेस है जिसे किया जा सकता है और इससे अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. अपना व्यवसाय छोटा हो या बड़ा खुद को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करता है.
ड्रग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
महराजगंज जिले में मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले और 14 वर्षों तक अलग-अलग फार्मा कंपनियों में नौकरी कर चुके नवनीत पटेल ने बताया कि यह व्यवसाय फुटकर और होलसेल दोनों ही रूपों में किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि दवा का व्यवसाय शुरू करने से पहले आपको ड्रग लाइसेंस लेने की आवश्यकता होती है और उसके लिए निर्धारित नियमों और मानकों को पूरा करना पड़ता है.
सभी मानक और डॉक्यूमेंट पूरी होने के बाद आप इसके लिए विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट से मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर आपके दुकान का निरीक्षण करता है और उसके बाद आपको ड्रग लाइसेंस जारी हो जाता है. ड्रग लाइसेंस जारी होने के बाद आप अपना व्यवसाय संचालित कर सकते हैं.
ड्रग लाइसेंस के लिए इन डॉक्यूमेंट की है ज़रूरत
नवनीत कुमार पटेल बताते हैं कि मेडिकल स्टोर के संचालन के लिए सही लोकेशन का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. आपका मेडिकल स्टोर जितने बढ़िया लोकेशन पर रहता है व्यवसाय उतना ही ज्यादा अच्छा होता है जिसके लिए लोकेशन एक बड़ा फैक्टर माना जाता है. मेडिकल स्टोर का सही स्थान व्यवसाय की सफलता में अहम भूमिका भी निभाता हैं.
ड्रग लाइसेंस के आवेदन के लिए कई जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, साथ ही डी फार्मा या बी फार्मा की सभी मार्कशीट और डिग्री शामिल होती है. इसके साथ ही दुकान का नक्शा, पूरा पता, बिजली का बिल, फ्रिज का बिल और दुकान की फोटो भी जमा करनी होती है. यदि आवेदक स्वयं प्रोफेशनल फार्मासिस्ट नहीं है, तो हायर किए गए फार्मासिस्ट की यूनिक आईडी देना अनिवार्य होता है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.