रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इंडिया AI समिट में बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह समिट भारत के AI इतिहास का अहम और निर्णायक पल है. उनके मुताबिक, यह आयोजन देश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नई दिशा देगा. साथ ही रफ्तार भी बढ़ाएगा. इससे भारत दुनिया में AI की बड़ी ताकत बन सकता है. अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘AI powered भारत’ विजन की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह विजन सिर्फ भारत के लिए नहीं है. यह ग्लोबल साउथ देशों के लिए भी एक मॉडल बन सकता है. उन्होंने कहा कि AI सिर्फ एक नई तकनीक नहीं है. इंसान अब ऐसी प्रणालियां बना रहा है जो इंसानों की तरह सोच और समझ सकती हैं. अंबानी ने AI को ‘हर यंत्र को शक्ति देने वाला मंत्र’ बताया. उन्होंने कहा कि यह काम करने की क्षमता को कई गुना बढ़ा सकता है. उन्होंने AI की तुलना ‘अक्षयपात्र’ से की. उनके मुताबिक, यह असीमित संभावनाएं और दक्षता देने वाली शक्ति है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.