यह ट्रेन न तो राजधानी है और न ही शताब्दी है. फिर भी बिल्कुल साफ सुथरी है. साफ सफाई हाउस कीपिंग स्टाफ की वजह से नहीं बल्कि ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की वजह है. जिन्होंने खुद सफाई की मिसाल पेश की, कचरा बैग में बांधकर सीट के पास रखा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मिजोरम की इस पहल की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.
रेल यात्रियों की सबसे बड़ी शिकायत ट्रेन में गंदगी की होती है. कोच से लेकर टायलेट तक हर तरफ खाने पीने का सामान या पानी फैला हेाता है. इसको लेकर रेल मंत्री का ट्वीट से लेकर रेल मदद तक से शिकायतें करते हैं. पर मिजोरम के यात्रियों ने आइजोल-गुवाहाटी ट्रेन में एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर दिया.
इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दिखा कि ट्रेन के यात्री अपने खाने-पीने के कचरे को प्लास्टिक बैग में बांधकर सीट के पास साफ-सुथरे तरीके से लटका रहा था. लोगों ने यह पहल अपने आप शुरू की.
इंस्टाग्राम यूजर @daily.passenger ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा. ‘लोग अपने कचरे को छोटे बैग में बांधकर सीट के पास साफ-सुथरे ढंग से लटका रहे थे. इस संबंध में कोई अनाउंसमेंट नहीं हुआ, न ही रेलवे की ओर से कोई निर्देश दिए गए. बस एक संस्कार, एक आदत.’
इस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. एक उत्तर भारतीय यूजर ने दिल को छूने वाला कमेंट किया. ‘उत्तर भारत से होने के नाते यह देखकर सोचने पर विवश हो गया. हम हमेशा गंदी ट्रेनों, गंदी सड़कों, गंदे स्टेशनों की शिकायत करते हैं. लेकिन कभी खुद के व्यवहार पर सवाल नहीं उठाते. साफ-सुथरी जगहें सिर्फ़ अधिकारियों की वजह से साफ नहीं रहतीं. बल्कि इसलिए साफ रहती हैं क्योंकि वहां के लोग खुद पहल करते हैं. मिजोरम और पूरे पूर्वोत्तर से हमें बहुत कुछ सीखना है.’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है. लोग इसे लगातार रीपोस्ट कर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को दिखा रहे हैं.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.