ट्रेन नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे सीपीआरओ कंपिजल के शर्मा के अनुसार ट्रेन संख्या 27576 कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस आज से कमर्शिलय रेगुलर रन शुरू हो रहा है. वहीं, हावड़ा-कामाख्या के बीच पहला कमर्शियल रेगुलर रन 23 जनवरी से चलेगी.
कोच में कई तरह के बदलाव किए गए हैं.
दिल्ली वाले कैसे कर सकते हैं इसमें सफर
चूंकि अभी यह ट्रेन दिल्ली से नहीं चल रही है, इसलिए यहां के लोगों को सीधा सफर का आनंद नहीं मिल सकता है. लेकिन तमाम ऐसे लोग होंगे जो इस ट्रेन से एक बार सफर जरूर करना चाहते होंगे. वे दिल्ली से सीधा हावड़ा जा सकते हैं और वहां से वंदेभारत स्लीपर ट्रेन से कामाख्या जा तक सकते हैं. इस तरह अभी वंदेभारत से सफर का सपना पूरा हो सकता है.
कितना करना होगा खर्च
अगर आप सुविधाजनकर सपर करना चाहते हैं तो दिल्ली से राजधानी ट्रेन से सफर कर हावड़ा पहुंच सकते हैं. इस ट्रेन का थर्ड एसी का किराया करीब 2300 रुपए है और स्लीपर वंदेभारत का किराया भी करीब इतना ही है. इस तरह केवल 4600 रुपए खर्च दिल्ली वाले इस शाही ट्रेन से सफर कर सकते हैं.
और भी कुछ घूमने का मौका
अगर आप दिल्ली से हावड़ा से जा रहे हैं, राजधानी ट्रेन शाह को यहां से चलेगी और अगले दिन सुबह हावड़ा पहुंच जाएगी. हावड़ा से स्लीपर वंदेभारत शाम को सवा छह बजे है. इस तरह आपके पास दिनभर का समय होगा, इस बीच आप कोलकता भी घूमन सकते हैं.
शेड्यूल और स्टापेज क्या होंगे
ट्रेन कामाख्या से आज शाम 18:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. कुल यात्रा समय 14 घंटे है. वापसी में हावड़ा से शाम 18:20 बजे छूटकर अगले दिन सुबह 08:20 बजे कामाख्या पहुंचेगी. यह दूरी लगभग 972 किलोमीटर है. इसके स्टापेज रंगिया, न्यू बोंगाईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूच बिहार, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार रोड, मालदा टाउन, न्यू फरक्का, अजीमगंज, कटवा, नबद्वीप धाम और बैंडेल होंगे.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.