Last Updated:
युद्ध से भारत में एलपीजी सप्लाई बाधित होने से ट्रेनों में खाना बंद होने संबंधी खबर सोशल मीडिया में चल रही हैं. इससे ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री परेशान हो गए हैं. इस खबर में कितनी सच्चाई है. क्या रेलवे इस तरह का कोई प्लान कर रहा है. भारतीय रेलवे ने जवाब दिया है.
रेलवे ने लोगों को बड़ी राहत. नहीं बंद होगा ट्रेनों में खाना.
रेल मंत्रालय के अनुसार कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ईरान-अमेरिका-इज़राइल युद्ध से मिडिल ईस्ट में एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने कुछ आईआरसीटीसी ट्रेनों में पका हुआ खाना बंद कर सकती है. यह खबर गलत है, निराधार है. आईआरसीटीसी का ऐसा कोई प्लान नहीं है. संकट को देखते हुए 10 मार्च 2026 को जारी एडवाइजरी में कैटरिंग लाइसेंसी धारकों (फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम, जन आहार) को जारी की गयी है. इसमें कहा गया है कि वे वैकल्पिक रूप में माइक्रोवेव, इंडक्शन अपनाने और रेडी-टू-ईट फूड स्टॉक रखे हैं. यह एडवाइजरी कोई नई नहीं है. समय समय पर जारी की जाती है. इसलिए ट्रेनों में सफर करने वालों को किसी तरह की परेशान होने की जरूरत नहीं है.सफर के दौरान उन्हें खाना दिया जाएगा.
सोशल मीडिया में क्या है खबर
युद्ध की वजह से देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी हो गई है. इससे आईआरसीटीसी की ट्रेन कैटरिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. ट्रेनों में ऑनबोर्ड कैटरिंग और बेस किचनों में एलपीजी की अधिक कमी होने पर अस्थायी रूप से पके खाने की सेवा रोकने पर विचार चल रहा है. ऐसे मामलों में प्री-बुक किए गए मील्स का ऑटोमैटिक रिफंड दिया जाएगा. इस तरह भ्रामक खबर से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री परेशान हो रहे थे. इस वजह से भारतीय रेलवे ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. यानी आप आराम से ट्रेनों में सफर का आनंद लीजिए, टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है.
Discover more from Business News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.